Inkhabar

Bhojpuri Stars Married Twice: भोजपुरी के इन सुपरस्टार्स ने एक नहीं बल्कि दो बार रचाई शादी

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिनके अफेयर्स की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। इनमें से कई सेलेब्स तो ऐसे हैं जिन्हें एक से ज्यादा बार प्यार हुआ और उन्होंने शादी भी एक से अधिक बार की है। हालांकि, अब इनमें से कई सितारों को नया मुकाम मिल चुका है और […]

Bhojpuri Stars Married Twice
inkhbar News
  • Last Updated: February 7, 2024 21:14:29 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिनके अफेयर्स की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। इनमें से कई सेलेब्स तो ऐसे हैं जिन्हें एक से ज्यादा बार प्यार हुआ और उन्होंने शादी भी एक से अधिक बार की है। हालांकि, अब इनमें से कई सितारों को नया मुकाम मिल चुका है और वो अच्छा-खासा नाम भी कमा चुके हैं। ऐसे में आज जानते हैं उन फेमस भोजपुरी सेलिब्रिटीज़ के बारे में जिन्होंने दो बार शादी(Bhojpuri Stars Married Twice) की है।

पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह ने एक दो नहीं बल्कि दो शादियां(Bhojpuri Stars Married Twice) की हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम देवी से हुई थी। 2015 में उन्होंने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पवन सिंह ने 2018 में बलिया, उत्तर प्रदेश की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस जोड़े ने अपने रिश्ते को तोड़ने का फैसला किया है। पवन सिंह की पत्नी ने इनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए माना जा रहा है कि पवन सिंह की दूसरी शादी भी सफल नहीं रही।

मनोज तिवारी

राजनेता और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी का नाम भी इस लिस्ट में आता है। मनोज तिवारी ने भी दो बार शादी की थी। मनोज की पहली शादी 1999 में रानी तिवारी से हुई थी, जिससे इनकी एक बेटी रीति तिवारी भी हैं। हालांकि, ये दोनों अपनी शादी के 11 साल बाद अलग हो गए थे। जिसके बाद साल 2020 में मनोज तिवारी ने 49 साल की उम्र में सुरभि तिवारी से शादी की और अब उनसे उनकी दो बेटियां हैं। मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी पेशे से एक गायिका हैं।

श्वेता तिवारी

इस लिस्ट में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम भी आता है। दरअसल, एक दौर में श्वेता ने कई सारी भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। श्वेता ने भी सच्चे प्यार की तलाश में दो बार शादी रचाई, लेकिन उनकी दोनों ही शादी असफल रही। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी, लेकिन घरेलू हिंसा के चलते ये शादी ज्यादा समय नहीं चली और ये दोनों साल 2012 में अलग हो गए। जिसके बाद श्वेता ने साल 2013 में अभिनव कोहली के साथ दूसरी शादी की, लेकिन किन्हीं कारणों से ये शादी भी नहीं टिकी।

यश कुमार

वहीं इस लिस्ट में चौथा नाम एक्टर यश कुमार का आता है। यश कुमार की पहली शादी भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ साल 2013 में हुई थी, लेकिन ये रिश्ता कुछ ही साल चला और साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद एक्टर यश कुमार ने भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा निधि झा के साथ साल 2022 में दूसरी शादी की। फिलहाल वो अब इस नई जिंदगी में खुश हैं।

ये भी पढ़ें- एक स्टेज शो के लिए लाखों रुपये चार्ज करते हैं सिंगर पवन सिंह