Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • करोड़ों की कार और कई जगह फ़्लैट…जानें कितने अमीर हैं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

करोड़ों की कार और कई जगह फ़्लैट…जानें कितने अमीर हैं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

Pawan Singh Property: भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार पवन सिंह ने गुरुवार को काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र में संपत्ति का ब्योरा भी दिया। जिसके मुताबिक भोजपुरी सिंगर व एक्टर के पास 11 करोड़ 70 लाख 50 हजार की चल-अचल संपत्ति है। करोड़ों की […]

पवन सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: May 10, 2024 12:48:05 IST

Pawan Singh Property: भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार पवन सिंह ने गुरुवार को काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र में संपत्ति का ब्योरा भी दिया। जिसके मुताबिक भोजपुरी सिंगर व एक्टर के पास 11 करोड़ 70 लाख 50 हजार की चल-अचल संपत्ति है।

करोड़ों की कार…

पवन सिंह के पास 1 करोड़ से अधिक मूल्य की 4 गाड़ियां है। लखनऊ में 1 और मुंबई में 4 फ्लैट है, जिसकी कीमत 5 करोड़ के करीब है। राजधानी पटना और आरा में 1 करोड़ की जमीन है। उनके अकाउंट में 2 2 करोड़ से अधिक रुपये हैं। इसके अतिरिक्त उनके ऊपर 7 FIR दर्ज है।

पवन सिंह के पास गाड़ियां-

लैंड रोवर- 94 लाख 36 हजार 991 रुपए
टोयोटा फॉर्च्यूनर- 20 लाख
इनोवा- 24 लाख 78 हजार 400 रुपये
सुजूकी स्कूटी- 60 हजार

नहीं दी पत्नी की संपत्ति की जानकारी

पवन सिंह के पास मुंबई में 5 करोड़ 65 लाख 50 हजार के 4 फ्लैट है जबकि लखनऊ में 2100 वर्ग फुट में 80 लाख की एक फ्लैट है। उनके पास 350 ग्राम सोना है। जिसमें एक पोखराज पत्थर की अंगूठी है, जिसे वो अपने हाथ में पहनते हैं। उनके अकाउंट में 2 करोड़ 60 लाख 10237 की राशि है। पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह की संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं दी है।