Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • दर्शकों को भावुक कर रहा दीदी नंबर वन का ट्रेलर, रानी चटर्जी ने चलाया अपना जादू

दर्शकों को भावुक कर रहा दीदी नंबर वन का ट्रेलर, रानी चटर्जी ने चलाया अपना जादू

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक बार फिर से अपने फैंस पर अपना जादू चला दिया है। रानी चटर्जी की फिल्म दीदी नंबर वन का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोगों ने फिल्म में रानी चटर्जी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं इस […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 16, 2024 10:04:20 IST

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक बार फिर से अपने फैंस पर अपना जादू चला दिया है। रानी चटर्जी की फिल्म दीदी नंबर वन का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोगों ने फिल्म में रानी चटर्जी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं इस फिल्म की कुछ खास बातें।

रानी चटर्जी का चला जादू

दीदी नंबर वन का ट्रेलर का रिलीज होने के बाद एक बार फिर से भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इतना ही नहीं दुनिया में उन मशहूर एक्ट्रेस में रानी चटर्जी का नाम भी अब शामिल होता है जो नंबर वन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं और अपने दम पर फिल्में चलाने के लिए जानी जाती हैं। यहीं कारण है कि रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में आपना नाम दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रानी चटर्जी को भोजपुरी फिल्मों की क्वीन भी लोग कहने लगे हैं। इतना ही नहीं फिल्म के भोजपुरी फिल्मों की क्वीन रानी को मुंहमांगी फीस देने को तैयार हो गए हैं। इस बात ये साबित होता है कि रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार पा रही हैं।

ट्रेलर देख कर इमोशनल हुए लोग

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही रानी चटर्जी की नई फिल्म दीदी नंबर वन का ट्रेलर के रिलीज हुआ था। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग ट्रेलर देख कर काफी भावुक भी हो गए हैं। इस फिल्म मे रानी लीड रोल में नजर आई हैं। फिल्म में रानी का इमोशनल अंदाज लोगों का काफी भा रहा है। दीदी नंबर वन फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर में रानी चटर्जी तीन सौतेले भाइयों की बड़ी बहन का किरदार निभाया है। वह फिल्म में भाइयों की देखभाल करने वाली दीदी बनी हैं। भाइयों की मां की मौत के बाद रानी मां की तरह ही उनकी दिन रात देखभाल करती है। ट्रेलर देखकर फैन्स की आंखों में भी आंसू आ गए हैं। प्रवीण कुमार ने फिल्म का डायरेक्शन किया है।

Also Read…

मिसकैरेज के बाद कैसे रखें अपना ख्याल, इन चीजों को खाने से करें परहेज