Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Dinesh Lal Yadav Birthday: निरहुआ के बर्थडे पर आम्रपाली दुबे ने रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Dinesh Lal Yadav Birthday: निरहुआ के बर्थडे पर आम्रपाली दुबे ने रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ(Dinesh Lal Yadav Birthday) आज यानी शुक्रवार (2 फरवरी) को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। निरहुआ के जन्मदिन के इस अवसर पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने उन्हें एक खास अंदाज में हैप्पी बर्थडे विश किया है। दरअसल, आम्रपाली […]

Dinesh Lal Yadav Birthday: On Nirahua's birthday, Amrapali Dubey congratulated her in a romantic style.
inkhbar News
  • Last Updated: February 2, 2024 19:29:55 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ(Dinesh Lal Yadav Birthday) आज यानी शुक्रवार (2 फरवरी) को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। निरहुआ के जन्मदिन के इस अवसर पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने उन्हें एक खास अंदाज में हैप्पी बर्थडे विश किया है। दरअसल, आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए निरहुआ को अपना फेवरेट बॉय कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali Usha Shailesh (@aamrapali1101)

आम्रपाली दुबे ने किया विश

दरअसल, आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट फैंस के साथ ये पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने निरहुआ को जन्मदिन (Dinesh Lal Yadav Birthday) की ढेर सारी बधाइयां दी। उन्होंने लिखा है कि ‘हैप्पी बर्थडे माई फेवरेट बॉय, जुबली स्टार, सांसद जी। हमेशा खुश रहिए, दीर्घायु रहिए, स्वस्थ रहिए, सफल रहिए, सरल रहिए और अपनी अच्छाई से ऐसे ही हमेशा हर क्षेत्र में और सबके दिलों पर एकछत्र राज करिए ‘। इस वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।

फैंस ने दिया प्यार

आम्रपाली ने कई सारी तस्वीरों का कोलॉज बनाकर ये वीडियो शेयर किया है, जहां दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं। आम्रपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही वीडियो पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स लगातार निरहुआ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

अक्षरा सिंह ने दी जन्मदिन की बधाई (Dinesh Lal Yadav Birthday)

इसके अलावा अक्षरा सिंह ने भी निरहुआ को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अक्षरा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे बॉय संग एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जन्मदिन की ढेरों बधाई माननीय सांसद जी व जुबली स्टार व हमारे मित्र व सर। ईश्वर आपको कामयाबी देते रहें और आप हमेशा स्वस्थ और मस्त रहें।

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘बड़की दीदी’ का टीवी प्रीमियर, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी फिल्म