Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अमेरिका में रिलीज होने को तैयार पहली भोजपुरी फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’, रचेगी इतिहास

अमेरिका में रिलीज होने को तैयार पहली भोजपुरी फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’, रचेगी इतिहास

नई दिल्ली। भोजपुरी के जाने-माने सुपरस्टार व सांसद रवि किशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर'(Mahadev Ka Gorakhpur) को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि रवि किशन अपनी इस फिल्म के जरिए इतिहास रचने जा रहे हैं। दरअसल, ये भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की पहली फिल्म है जिसे, 150 से भी ज्यादा सिनेमाघरों में […]

Mahadev Ka Gorakhpur
inkhbar News
  • Last Updated: March 19, 2024 20:57:58 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी के जाने-माने सुपरस्टार व सांसद रवि किशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर'(Mahadev Ka Gorakhpur) को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि रवि किशन अपनी इस फिल्म के जरिए इतिहास रचने जा रहे हैं। दरअसल, ये भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की पहली फिल्म है जिसे, 150 से भी ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। साथ ही ये फिल्म देश की सभी भाषाओं में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी थियेटर फिल्म है।

अमेरिका में होगी रिलीज होगी पहली भोजपुरी फिल्म

बता दें कि एक्टर रवि किशन की ये फिल्म 29 मार्च को ग्लोबल स्तर पर रिलीज की जाएगी। यही नहीं इसे अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा। ऐसे में ये फिल्म भोजपुरी भाषा और भोजपुरी समाज के लिए बहुत ही गर्व का क्षण होगा, जब इतने बड़े पैमाने पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि यूपी, बिहार, असम और बंगाल में ये फिल्म रिलीज की जाएगी। वहीं इसे उत्तर प्रदेश के 52, बिहार के 72 और बंगाल व असम के 23 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि इस फिल्म को सिने प्लेक्स व आईनोक्स जैसे बड़े जगहों पर रिलीज किया जाना है।

रवि किशन दिखे उत्साहित

वहीं फिल्म की रिलीज को लेकर एक्टर रवि किशन काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि रवि किशन भोजपुरी के पहले ऐसे अभिनेता हैं जिनकी फिल्म को इतने बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। रवि किशन का कहना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए ये बहुत ही गर्व की बात है। अब भोजपुरी माटी के बोली पूरा विश्व देखेगा। महादेव के आशीर्वाद से 29 मार्च को। हर हर महादेव होई। एक्टर रवि किशन महादेव के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं और उनकी भक्ति का अंदाजा उनकी इस फिल्म से लगने वाला है।

गोरखपुर में हुई है फिल्म की शूटिंग

बताया जा रहा है कि उनकी इस फिल्म को बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया गया है। यही नहीं बजट के मामले में भी ये एक मंहगी फिल्म साबित हो रही है। राजेश मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ में महादेव शिव जी की जिस भव्यता और आस्था के साथ अद्भुत स्तुति की गई है, ऐसा वर्णन पहले कहीं नहीं देखा गया है। इस फिल्म की शूटिंग गोरखपुर और उसके आस-पास के क्षेत्र में की गई है।

एक्टर रवि किशन प्रोडक्शन के साथ मिलकर वाया फिल्म्स ने फिल्म “महादेव का गोरखपुर” को बनाया है। इसके प्रस्तुतकर्ता सीसी शाह एंड संस हैं। वहीं फिल्म के निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल संकरण हैं। इसके सह निर्माता अरविंद और अमरजीत दहिया हैं। फिल्म की कहानी साई नारायण द्वारा लिखी गई है। इसे डीओपी अरविंद सिंह हैं और म्यूजिक अगम अग्रवाल और रंजिन राज का है। इसके अलावा फिल्म में एक्शन फैंटम प्रदीप का है, कोरियोग्राफी संतोष ने की है और लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश राय फिल्म के पीआरओ पवन दुबे हैं।