Inkhabar

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल के नए गाने ने मचाई धूम, इस एक्ट्रेस के साथ लगाए ठुमके

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) ऐसे अभिनेताओं में गिने जाते हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त गानों के लिए जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव के गानों की लिस्ट में हिंदी और पंजाबी गानों का भरमार है। खेसारी लाल यादव के फैंस उनके गानों को लूप पर […]

Khesari Lal Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2024 17:05:42 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) ऐसे अभिनेताओं में गिने जाते हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त गानों के लिए जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव के गानों की लिस्ट में हिंदी और पंजाबी गानों का भरमार है। खेसारी लाल यादव के फैंस उनके गानों को लूप पर सुनते हैं और उनपर ठुमके भी लगाते हैं। दरअसल, हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है। ये गाना खेसारी का इस साल का पहला गाना है जो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है।

‘एगो बात बताई’

दरअसल, खेसारी लाल(Khesari Lal Yadav) के नए गाने ‘एगो बात बताई’ को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी अदाकारा रानी की कैमिस्ट्री दिखाई गई है, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया है। यूट्यूब पर रिलीज हुआ ये गाना साल की शुरुआत से ही लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल के किसी गाने पर लाइक्स और व्यूज की सुनामी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने परिवार संग टीवी पर किए रामलला के दर्शन, लोगों ने कहा- लगता है भैया को इन्विटेशन नहीं गया

गजब लुक में दिखाई दिए सितारे

वहीं अगर बात करें गाने के वीडियो कि तो, खेसारी लाल(Khesari Lal Yadav) और रानी का लुक भी गाने को सुपरहिट बनाने में काफी अहम है। इसमें दोनों ने वेस्टर्न और इंडियन लुक कैरी किया है। गाने में रानी लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आई हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज में गाया है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं, वहीं गाने को पवन लाल ने डायरेक्ट किया है।