Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • look back 2024: इस साल ये भोजपुरी स्टार्स घिरे रहे विवादों में, पर्सनल वीडियो वायरल से लेकर हुए कई बड़े खुलासे

look back 2024: इस साल ये भोजपुरी स्टार्स घिरे रहे विवादों में, पर्सनल वीडियो वायरल से लेकर हुए कई बड़े खुलासे

साल 2024 खत्म होने में अब बस कुछ ही पल बचे हैं और बॉलीवुड और साउथ से लेकर साल 2024 भोजपुरी सिनेमा के लिए भी बेहद धमाकेदार रहा है। इस साल भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई बड़े-बड़े और मशहूर स्टार्स चर्चा का विषय रहे हैं।

Bhojpuri stars
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2024 12:33:06 IST

नई दिल्ली: साल 2024 खत्म होने में अब बस कुछ ही पल बचे हैं और बॉलीवुड और साउथ से लेकर साल 2024 भोजपुरी सिनेमा के लिए भी बेहद धमाकेदार रहा है। इस साल भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई बड़े-बड़े और मशहूर स्टार्स चर्चा का विषय रहे हैं। आइए जानते हैं उन भोजपुरी सिनेमा के सितारों से के बारे में जो इस साल खूब विवादों में रहे हैं। इन विवादों की लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री सबसे बड़े दिग्गज स्टार पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी तक का नाम शामिल है….

1. अक्षरा सिंह और पवन सिंह का विवाद

साल 2024 खत्म होने से पहले बात करते हैं, भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज और पावर स्टार कहलाने वाले पवन सिंह की और भोजपुरी सिनेमा का रानी कहलाने वाली अक्षरा सिंह की। इन दोनों स्टार्स का विवादों से बहुत गहरा नाता रहा है, फिर चाहे वो दो शादियां हो, या अफेयर हर दिन वो चर्चा में रहते हैं। वहीं इस साल एक बार फिर एक्टर का नाम विवादों में रहा। दरअसल पवन सिंह पर भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खूब भड़कती हुई नजर आई थी।

2. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी

इस साल अपनी फिल्मों के अलावा खेसारी लाल यादव भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज स्टार खेसारी लाल यादव का नाम काजल राघवानी के साथ भी जुड़ चुका है। काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर बहुत गंभीर आरोप लगाए थे। खेसारी लाल यादव ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अभिनेत्री को टेंपो कह दिया था, जिसके बाद वह विवादों के घेरे में आ गए और हर तरफ अभिनेता की आलोचना होने लगी थी।

3. खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी

इस साल भोजपुरी सुपरस्टार्स खेसारी लाल यादव नाम आकांक्षा पुरी के साथ भी जुड़ा था। दोनों का कुछ वक्त पहले एक जिम वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दोनों की नजदीकियों की भोजपुरी इंडस्ट्री में आज भी खूब चर्चा है। उनका जो पहला वीडियो भी वायरल हुआ था, ट्रोल होने के बाद दोनों ने उसे इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया था, क्योंकि उस क्लिप में दोनों की इंटीमेसी देखने को मिल रही थी।

4. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव

जैसा की आप सब जानते हैं किपवन सिंह का तो विवादों से पुराना नाता रहा है। इनकी लाइफ कंट्रोवर्सी से भरी हुई है। पर्सनल लाइफ कुछ ज्यादा ही विवादों में है। पवन सिंह का विवाद भोजपुरी में अक्सर खेसारी लाल यादव के साथ होता रहा है। इस साल भी पवन सिंह विवादों से ज्यादा दूर नहीं रह पाएं।

5. डिंपल सिंह और पवन सिंह

इस साल एक पॉडकास्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह ने भोजपुरी के बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव पर बड़ा हमला बोला था। एक्ट्रेस ने इस पॉडकास्ट में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को निशाने पर रखा था। डिंपल सिंह अपने इस इंटरव्यू की वजह से विवादों में रहीं थीं।

6. प्रमोद प्रेमी यादव और प्रियंका राय

इस साल भोजपुरी सिंगर और एक्टर प्रमोद प्रेमी यादव का नाम भी काफी चर्चा में रहा है। प्रेमी यादव पर एक्ट्रेस प्रियंका राय ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। प्रियंका राय द्वारा सिंगर पर लगाए गए आरोप के अनुसार प्रेमी यादव ने उन्हें शांदी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। इसके आलावा प्रमोद प्रेमी का विवाद भोजपुरी राइटर अखिलेश कश्यप के साथ भी हुआ।

Also Read…

look back 2024: इस साल बॉलीवुड फिल्मों के इन गानों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, अब भी लोगों की जुबां पर हैं बरकरार

Tags