नई दिल्ली. Monalisa and Khesari Lal Yadav भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और हॉट अदाकारा मोनालिसा हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज़ और से डांस मूव्स के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। मोनालिसा के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं और फैंस दाद देते हैं लेकिन हाल ही में मोनालिसा ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसे देख कर आपके होश उड़ जायेंगे।
मोनालिसा अपनी दिलकश आदाओं से अपने फैंस को घायल कर देती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ खूब ज़बरदस्त रोमांस करती नज़र आ रही हैं और मोनालिसा व खेसारी लाल यादव के बीच की इस केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
मोनालिसा और खेसारी लाल यादव का गाना ‘खाली बतिया से काम ना चली’ यूट्यूब पर खूब आग लगा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत देखा जा रहा है और वीडियो को अभी तक 55 लाख से भी ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने की वीडियो को खेसारी लाल यादव और मोनालिसा पर फिल्माया गया है जिसमे दोनों के बीच गजब का रोमांस देखने को मिल रहा है।