Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • कार की बोनट पर लेटकर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने खिंचवाईं Photos, फैंस की धड़कनें हुई तेज

कार की बोनट पर लेटकर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने खिंचवाईं Photos, फैंस की धड़कनें हुई तेज

नई दिल्ली. Monalisa भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री अंतरा बिस्वास जो मोनालिसा के नाम जानी जातीं हैं हैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा के फैंस सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पुरे देशभर में हैं और लोगों को उनकी तस्वीरें खूब पसंद आती […]

Monalisa
inkhbar News
  • Last Updated: December 5, 2021 15:23:18 IST

नई दिल्ली. Monalisa भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री अंतरा बिस्वास जो मोनालिसा के नाम जानी जातीं हैं हैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा के फैंस सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पुरे देशभर में हैं और लोगों को उनकी तस्वीरें खूब पसंद आती हैं।

देसी लुक फ्लॉन्ट करती दिखीं मोनालिसा

हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे वह अपना देसी लुक फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। तस्वीरों में मोनालिसा ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है। गुलाबी रंग की साड़ी पर नीले रंग का बॉर्डर बना हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है ‘पिंक लव’ और साथ ही में कई सारे पिंक हार्ट वाले इमोजी बनाये हैं।

मोनालिसा का खूबसूरत अंदाज़

गुलाबी और नीले रंग के कंट्रास्ट वाली साड़ी में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ मोनालिसा ने कान और गले में ज्वलेरी पहनी हुई है और उन्होंने एक गाड़ी के ऊपर बैठ कर तस्वीरें खिचवाईं हैं। एक्ट्रेस के फैंस को इन तस्वीरों में उनकी स्माइल बहुत पसंद आ रही है और कमेंट बॉक्स में उनकी तस्वीरों की खूब तारीफ भी हो रही है।

गाड़ी के बोनट पर करवाया शूट

तस्वीरों में मोनालिसा अलग-अलग पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं। कभी वह गाड़ी के बोनट पर बैठी हुई हैं तो कभी वह सर पे हाथ रखे लेटी हुई नज़र आ रही हैं। मोनालिसा की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरें शेयर होने के कुछ ही घंटो में 30 हज़ार से भी ज़्यादा लाइक्स और 400 से भी ज़्यादा कमैंट्स मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

British Singer Charli XCX बिना ब्रा के कर रही थी अवॉर्ड फंक्शन को प्रजेंट, अचानक खुल गयी ड्रेस

Sachin Tendulkar की बेटी Sara Tendulkar की ‘डेट नाइट’ की तस्वीर वायरल!

Tags