Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Movies Remake in Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बन चुके हैं इन पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक

Movies Remake in Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बन चुके हैं इन पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि यहां रीमेक फिल्में (Movies Remake in Bhojpuri) बनाई जाती हैं। लेकिन जब बात रीमेक फिल्मों की कि जाए तो सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दूसरी इंडस्ट्री में भी इसका खूब चलन है। जिसमें भोजपुरी सिनेमा का नाम भी शामिल है। जहां […]

Movies Remake in Bhojpuri
inkhbar News
  • Last Updated: January 5, 2024 19:09:36 IST

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि यहां रीमेक फिल्में (Movies Remake in Bhojpuri) बनाई जाती हैं। लेकिन जब बात रीमेक फिल्मों की कि जाए तो सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दूसरी इंडस्ट्री में भी इसका खूब चलन है। जिसमें भोजपुरी सिनेमा का नाम भी शामिल है। जहां कई सारी हिंदी फिल्मों का रिमेक बनाया जा चुका है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। यही नहीं इन फिल्मों में एक्टर पवन सिंह और निरहुआ जैसे सितारे नजर चुके हैं। आइए बताते हैं कुछ ऐसी भोजपुरी फिल्मों के बारे में जो कि हिंदी फिल्मों का रिमेक हैं। साथ ही इन्हें दर्शकों द्वारा बेहद सराहा भी गया है।

फिल्म बागी का रीमेक

साल 2016 में आई बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी’ तो सबको याद होगी। इस फिल्म को हिन्दी सिनेमा के दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। साथ ही फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे। वहीं साल 2019 में इस फिल्म का भोजपुरी में रीमेक (Movies Remake in Bhojpuri) बनाया गया। जिसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवाणी की जोड़ी नजर आई थी।

फिल्म बेटा का रीमेक

साल 1992 में आई अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘बेटा’ एक बेहद सफल फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म के गाने कोयल सी तोरी बोली और धक-धक करने भी बेहद सुपरहिट रहे थे। जिसके बाद इसी नाम से भोजपुरी सिनेमा में इस फिल्म का रिमेक बनाया गया। जिसमें भोजपुरी के पॉपुलर एक्टर निरहुआ दिखाई दिए थे।

फिल्म गदर का रीमेक

साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर’ तो आज भी लोगों के दिलों में बसी है। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। सकीना और तारा सिंह का प्यार और इस फिल्म के गाने भी बेहद सुपरहिट रहे थे। वहीं 2016 में भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह भी गदर का रिमेक ला चुके हैं।

फिल्म राजा बाबू का रीमेक

90 के दशक की पॉपुलर फिल्म राजा बाबू में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिला था। वहीं भोजपुरी में इसी नाम से फिल्म का रिमेक रिलीज किया गया था। जिसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लीड रोल प्ले किया है।

फिल्म बॉर्डर का रीमेक

सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। इस देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म का भी भोजपुरी वर्जन इसी नाम से बनाया जा चुका है। जिसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ, प्रवेश लाल यादव, सुशील सिंह और संजय पांडे ने लीड रोल प्ले किया था।