Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Khesari Lal Yadav के फैंस के लिए गुड न्यूज! ला रहे हैं BADSHAH के हिट सॉन्ग ‘Paani Paani का भोजपुरी वर्जन

Khesari Lal Yadav के फैंस के लिए गुड न्यूज! ला रहे हैं BADSHAH के हिट सॉन्ग ‘Paani Paani का भोजपुरी वर्जन

नई दिल्ली. Paani-Paani Bhojpuri Version भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस कलाकार खेसारी लाल यादव का हर गाना खूब वायरल होता है। उनके गानों का लोग बेहद ही बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आयी है। खेसारी लाल के फैंस के लिए खुशखबरी […]

Paani-Paani Bhojpuri Version
inkhbar News
  • Last Updated: December 8, 2021 18:01:36 IST

नई दिल्ली. Paani-Paani Bhojpuri Version भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस कलाकार खेसारी लाल यादव का हर गाना खूब वायरल होता है। उनके गानों का लोग बेहद ही बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आयी है।

खेसारी लाल के फैंस के लिए खुशखबरी

खेसारी लाल यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। खेसारी लाल अपने फैंस के लिए बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह के सुपरहिट गाने ‘पानी-पानी’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज़ करने का ऐलान किया है.

इंतज़ार हुआ ख़त्म

खेसारी ने इस गाने का टीज़र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘आप सभी का इंतज़ार यहीं ख़त्म होता है… पानी-पानी अब भोजपुरी में! टीज़र आउट! आप सभी को प्यार’ खेसारी लाल यादव के इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी नाम के चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो के टीज़र को अभी तक 1 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बादशाह ने किया रैप

गाने की वीडियो में खेसारी लाल यादव अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। गाने को खेसारी लाल यादव और रिनी चंद्रा ने गाया है और बादशाह ने रैप किया है। गाने को संगीत शुभम राज ने दिया है और उसके बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं।

यह भी पढ़ें:

कैटरीना-विक्की कौशल की इन रीति-रिवाजों से होगी शादी, परिवार ने कर ली है पूरी तैयारी, जानिए कब क्या होगा

Katrina Kaif Mehandi Ceremony कटरीना के हाथों में सजी सोजत की मेहंदी, जानिए इस मेंहदी की खासियत!

Tags