Inkhabar

‘पानी पानी’ करेगा खेसारी और अक्षरा का रोमांस, भोजपुरी वर्जन आउट

नई दिल्ली. Paani-Paani Bhojpuri Version काफी लम्बे समय के इंतज़ार के बाद भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी अपनी कमाल की केमिस्ट्री बिखेरें एक बार फिर हाज़िर हो चुके हैं। बॉलीवुड रैपर बादशाह का साल 2021 का सबसे हिट गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज़ हो चुका है। पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन हुआ रिलीज़ रैपर बादशाह […]

Paani-Paani Bhojpuri Version
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2021 16:42:15 IST

नई दिल्ली. Paani-Paani Bhojpuri Version काफी लम्बे समय के इंतज़ार के बाद भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी अपनी कमाल की केमिस्ट्री बिखेरें एक बार फिर हाज़िर हो चुके हैं। बॉलीवुड रैपर बादशाह का साल 2021 का सबसे हिट गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज़ हो चुका है।

पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन हुआ रिलीज़

रैपर बादशाह का सबसे हिट गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज़ हो चूका है। पानी पानी गाना साल 2021 का ग्लोबल हिट गाना है। गाने के लांच के दौरान खेसारी लाल यादव, अभिनेत्री अक्षरा सिंह, सारेगामा के सीडीएम, विक्रम मेहरा और गायिका ऋणी चंद्रा मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

‘पानी-पानी’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गाने की वीडियो में खेसारी लाल यादव और सुपर सिज़्ज़्लिंग अक्षरा सिंह की गजब केमिस्ट्री नज़र आ रही है। बादशाह अपने ट्रेडमार्क स्टाइल के साथ इस गाने के भोजपुरी वर्जन में भी रैप करते नज़र आ रहे हैं।

पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन भी मचाएगा धमाल: खेसारी लाल यादव

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव गाने की वीडियो में ‘पानी-पानी’ का सिग्नेचर स्टेप करते नज़र आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रहीं है। लांच के दौरान खेसारी लाल यादव ने कहा ‘पानी-पानी का हिंदी वर्जन साल का सबसे हिट गाना रहा है और इसका भोजपुरी वर्जन भी खूब धमाल मचाएगा’

यह भी पढ़ें:

Delhi में गुप चुप तरीके से हो रही है Tejashwi Yadav की शादी? जानें कौन-कौन पहुंचा

Shatrughan Sinha Birthday बॉलीवुड के शॉटगन मैन आज मना रहे हैं अपना 76th बर्थडे

Tags