Inkhabar

Pawan Singh Birthday: पावरस्टार पवन सिंह के बर्थ डे पर डांस करेंगी सनी लियोनी!

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह 5 जनवरी, 2024 को अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस दिन भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिलता है। इसी बीच एक दंग कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पवन सिंह (Pawan Singh Birthday) के जन्मदिन पर बॉलीवुड की […]

Pawan Singh Birthday
inkhbar News
  • Last Updated: January 2, 2024 19:36:27 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह 5 जनवरी, 2024 को अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस दिन भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिलता है। इसी बीच एक दंग कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पवन सिंह (Pawan Singh Birthday) के जन्मदिन पर बॉलीवुड की हॉट स्टार सनी लियोनी (Sunny Leone) डांस करती हुई नजर आ सकती हैं।

सनी लियोनी के साथ नया गाना

सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह (Pawan Singh Birthday) के जन्मदिन के मौके पर एक बहुत बड़ा गाना रिलीज़ होने जा रहा है। माना जा रहा है कि ये गाना भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना होगा। इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी ठुमके लगाती नजर आएंगी। ये गाना पवन सिंह के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा।

बर्थ डे पार्टी में शामिल होंगे खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री में इस बात की भी चर्चा तेज है कि खेसारी लाल यादव भी पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि भोजपुरी ट्रेंडिग स्टार और पावरस्टार की दुश्मनी का अंत हो चुका है। अब ये दोनों दोस्त बन चुके हैं।