Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • भोजपुरी की ये मशहूर एक्ट्रेस कमाती हैं लाखों, पहली सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग

भोजपुरी की ये मशहूर एक्ट्रेस कमाती हैं लाखों, पहली सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के मेल एक्टर्स का जलवा देखने को मिलता रहता है। लेकिन अगर बात करें भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की तो उन्होंने भी समय-समय पर अपने किरदार से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है। यही नहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री की ये मशहूर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी हमेशा छाई रहती […]

This famous Bhojpuri actress earns lakhs, you will be surprised to know her first salary
inkhbar News
  • Last Updated: March 18, 2024 18:07:17 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के मेल एक्टर्स का जलवा देखने को मिलता रहता है। लेकिन अगर बात करें भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की तो उन्होंने भी समय-समय पर अपने किरदार से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है। यही नहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री की ये मशहूर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी हमेशा छाई रहती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेस तो आज के समय में इतनी पॉपुलर हो चुकी हैं कि ये लाखों में कमाई करती हैं और करोंड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन एक्ट्रेस की पहली सैलरी कितनी रही होगी? ऐसे में आइए जानते हैं कुछ मशहूर अभिनेत्रियों की पहली सैलरी के बारे में।

Akshra Singh

Akshra Singh

अक्षरा सिंह

भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। अक्षरा को भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता है। अक्षरा की न सिर्फ एक्टिंग बल्कि आवाज के भी लोग फैन हैं। अक्षरा सिंह अब तक कई बार लाइव परफॉरर्मेंस भी दे चुकी हैं। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। बता दें कि अक्षरा को उनकी पहली फीस 2.5 लाख रुपये मिली थी। वहीं आज के समय में उनकी फीस करीब 20 लाख रुपये पहुंच चुकी है।

Monalisa

Monalisa

मोनालिसा

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की हॉट अदाकारा मानी जाने वाली मोनालिसा अपनी एक्टिंग से अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी हैं। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वो अब तक 100 से भी अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा की पहली सैलरी मात्र 3750 रुपये थी। वहीं आज मोनालिसा एक फिल्म के लिए लगभग 25 लाख रुपए फीस के तौर पर लेती हैं।

Rani Chatterjee

Rani Chatterjee

रानी चटर्जी

भोजपुरी इंडस्ट्री में रानी चटर्जी का नाम काफी पॉपुलर है। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है। रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा अंसारी है। उन्होंने इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल कर रानी चटर्जी रख लिया था। रानी की पहली कमाई 10 हजार रुपये थी। वहीं आज वो एक फिल्म के लिए 30 लाख रुपये फीस लेती हैं।

Sanchita Banerjee

Sanchita Banerjee

संचिता बनर्जी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली संचिता बनर्जी टॉप की हिरोइनोंं में गिनी जाती हैं। संचिता अपनी फिल्मों के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। संचिता की पहली कमाई सिर्फ 1200 रुपये थे, जो कि उन्हें एक डिटर्जेंट पाउडर के ऐड के लिए मिले थे।