Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • ‘गवनवा के साड़ी’ फिल्म से धूम मचा रही TRP क्वीन संजना पाण्डेय, दर्शक हो गए दीवाने

‘गवनवा के साड़ी’ फिल्म से धूम मचा रही TRP क्वीन संजना पाण्डेय, दर्शक हो गए दीवाने

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मो की रियल टीआरपी क्वीन के नाम से जानी जाती हैं अभिनेत्री संजना पाण्डेय। हाल ही में संजना पाण्डेय की एक फ़िल्म ‘गवनवा के साड़ी’ टेलीविजन पर आई है। इस फिल्म से संजना पाण्डेय ने लोगों के अपना दीवना हना दिया है। लोग उनकी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 6, 2024 15:15:43 IST

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मो की रियल टीआरपी क्वीन के नाम से जानी जाती हैं अभिनेत्री संजना पाण्डेय। हाल ही में संजना पाण्डेय की एक फ़िल्म ‘गवनवा के साड़ी’ टेलीविजन पर आई है। इस फिल्म से संजना पाण्डेय ने लोगों के अपना दीवना हना दिया है। लोग उनकी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।

टीआरपी क्वीन ने लूटा दिल

जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री संजना पाण्डेय की गवनवा के साड़ी’ इसी हफ्ते आई है। इस फिल्म ने टीआरपी के मामले में भोजपुरी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म ने आते ही छप्परफाड़ टीआरपी बटोरी है। इस से पहले भी संजना पाण्डेय लगातार कई हिट फिल्म दे चुकी हैं। संजना पाण्डेय ने इन दमदार फिल्मों से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। इतना ही नहीं आज की तारीख में अभिनेत्री संजना पाण्डेय पब्लिक चॉइस बन गई हैं। अपनी हाई टीआरपी वाली फिल्मों के माध्यम से संजना पाण्डेय दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

किया हैं कई हिट फिल्मों में काम

टीआरपी क्वीन संजना पांडेय ने पूरे भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाई हुई है। ‘गवनवा के साड़ी’ फिल्म में दर्शक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आने वाले समय में संजना की अभी कई फिल्में आने वाली हैं। संजना की जो फिल्में आने वाली हैं उनमें ‘सासु जी महान’, ‘आंगन के लक्ष्मी पार्ट 2’ हैं। ये फिल्में एंटरटेन रंगीला पर आने वाली हैं। इसके अलावा B4U भोजपुरी पर ‘सास बहू चली स्वर्गलोक’ व ‘सास बहू और साजिश’ आने वाली है। इस से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में दर्शकों को अपनी फिल्मों के जरिये संजना पाण्डेय मनोरंजन का भरपूर डोज देने वाली हैं।

Also Read…

रात के समय फोन चलाने से हो सकता है आंखों को बड़ा नुकसान, अभी छोड़ें इस आदत को