Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Tuntun Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा रहा सिंगर टुनटुन यादव का नया वीडियो एल्बम

Tuntun Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा रहा सिंगर टुनटुन यादव का नया वीडियो एल्बम

नई दिल्ली। इस समय हर जगह भोजपुरी इंडस्ट्री का डंका बजा हुआ है। काफी भारी संख्या में लोग भोजपुरी सिनेमा को प्यार दे रहे हैं। ऐसे में ये दौर भोजपुरी सिनेमा के लिए काफी शानदार माना जा रहा है। बता दें कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर टुनटुन यादव (Tuntun Yadav) एक बार फिर […]

Tuntun Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: February 14, 2024 17:40:49 IST

नई दिल्ली। इस समय हर जगह भोजपुरी इंडस्ट्री का डंका बजा हुआ है। काफी भारी संख्या में लोग भोजपुरी सिनेमा को प्यार दे रहे हैं। ऐसे में ये दौर भोजपुरी सिनेमा के लिए काफी शानदार माना जा रहा है। बता दें कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर टुनटुन यादव (Tuntun Yadav) एक बार फिर से अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल, भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव (Tuntun Yadav) का एक वीडियो अल्बम रिलीज हुआ है जो कि लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

लोगों के दिलों पर राज करते हैं टुनटुन यादव

बता दें कि भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव (Tuntun Yadav) अपनी गायकी से भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनका नया भोजपुरी गाना वीडियो 7 फरवरी 2024 को रिलीज हुआ। ये गाना ‘हिला के’ जेएमएफ भोजपुरी चैनल पर अपलोड किया गया है। टुनटुन यादव (Tuntun Yadav) ने ये गाना नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। जबकि म्यूजिक वीडियो में टुनटुन यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस खुशी राज नजर आई हैं। गाने के बोल अजित मंडल ने लिखा है, जबकि आर्या शर्मा ने इसके संगीत दिए हैं। इस गाने के वीडियो को वेंकट महेश ने डायरेक्‍ट किया है, जबकि प्रेम शर्मा इसके कोरियोग्राफर रहे।

लोगों को पसंद आया टुनटुन यादव का नया गाना

बता दें कि इस गाने को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जिसमें एक यूजर ने लिखा कि ‘हिला के रखले बा पूरा यूपी और बिहार टुनटुन यादव (Tuntun Yadav) और नेहा राज (Neha Raj) के ई गाना’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई टुनटुन यादव जब भी गाते हैं तो वो गाना ट्रेंड जरूर करता है।

ये भी पढ़ें- OTT पर धूम मचाएगी निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी, जानें कब होगी रिलीज़