Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • ये कैसा वर्कआउट…खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी में बढ़ रही नजदीकियां, जिम वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा

ये कैसा वर्कआउट…खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी में बढ़ रही नजदीकियां, जिम वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा

नई दिल्ली: पंजाबी एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने नए गाने ‘लटक जईबS’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर अकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव की नजदीकियां खूब देखी जा रही हैं। खासकर उनके फैंस का ध्यान जिम वर्कआउट वीडियो ने अपनी ओर खींच […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 15, 2024 15:15:33 IST

नई दिल्ली: पंजाबी एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने नए गाने ‘लटक जईबS’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर अकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव की नजदीकियां खूब देखी जा रही हैं। खासकर उनके फैंस का ध्यान जिम वर्कआउट वीडियो ने अपनी ओर खींच लिया है। कई लोग इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसकी आलोचना करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आया नया गाना

इन दिनों अकांक्षा पुरी और भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की जोड़ी लोगों के बीच काफी चर्चा में है। दोनों का हाल ही में एक नया गाना ‘लटक जईबS’ रिलीज हुआ है। इस गाने के बाद अब दोनों का एक जिम वीडियो काफी चर्चा में है। बता दें कि अकांक्षा पुरी और एक्टर खेसारी लाल यादव इस वीडियो में एकसाथ वर्कआउट करते दिख रहे हैं। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ पंजाबी कुड़ी आकांक्षा पुरी इन दिनों खूब नजर आ रही हैं। गाना रिलीज होने के बाद से दोनों की नजदीकियां सोशल मीडिया पर खूब बढ़ गई है।

अकांक्षा ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर अकांक्षा पुरी ने एक वीडियो शेयर किया है। दोनों इस वीडियो में बॉडीवेट एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। अकांक्षा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘हमारे स्टाइल का लटक जाईब।’ वहीं इस वीडियो पर लोगों ने भी अपने-अपने कमेंट के जरिए अपनी बात सामने रखी है। लोगों ने कहा है कि-आप दोनों का जलवा है, लाजवाब सुपरहि’। एक यूजर ने कहा- सुपर जोड़ी मैम। हालांकि कुछ ने कहा है- ये सब सोशल मीडिया पर मत पोस्ट किया कीजिए। एक और यूजर ने कहा- ये कैसा एक्सरसाइज है, अच्छा नहीं लग रहा।

Also Read…

हाई कोलेस्ट्रॉल के नाश से लेकर नसों की गंदगी भी बाहर निकाल फेंकेंगे ये फल, जानें फायदे

बंटोगे तो कटोगे से गूंजा पूरा बांग्लादेश, इस्कॉन का ऐलान- बख्शे नहीं जाएंगे जिहादी, आएगा महाविनाश