Inkhabar
  • होम
  • बिहार
  • बिहार में तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ की लूट, मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश दबोचे, 4 माल लेकर फरार

बिहार में तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ की लूट, मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश दबोचे, 4 माल लेकर फरार

बिहार के भोजपुर में लूटपाट के शिकार हुए तनिष्क शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि 6 बदमाश सुबह करीब 10.30 बजे शोरूम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट की और उनका हथियार छीन लिया। इसके बाद वो अंदर घुसे और हथियार के दम पर सभी कर्मचारियों के बंधक बनाकर मोबाइल फोन छीन लिया. लगभग आधे घंटे तक बदमाश लूटपाट करते रहे लेकिन पुलिस की कोई मदद नहीं मिली.

loot in tanishq showroom
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2025 17:07:49 IST

आरा/पटना। बिहार के आरा में एक तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ रुपये की ज्वैलरी की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि 8-10 बदमाशों ने इस लूट की इस घटना को अंजाम दिया है। एनकाउंटर के बाद इनमें से 2 को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं, बाकी बदमाश माल लेकर फरार हो गए हैं। जिस शोरूम से यह लूट हुई है, वह आरा के गोपाली चौक पर स्थित है।

22 मिनट तक की लूटपाट

लूटपाट का शिकार हुए तनिष्क शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि 8-10 बदमाश सुबह करीब साढ़े 10 बजे शोरूम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट की और उनका हथियार छीन लिया। इसके बाद वो शोरूम में घुसे और करीब 22 मिनट तक लूट-पाट की।

भोजपुर एसपी बोले दो दबोचे

भोजपुर के एसपी राज ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बड़हरा थाने की पुलिस ने बबुरा छोटी पुल के पास तीन बाइक पर 6 संदिग्ध लोगों को देखा था। इसके बाद जब पुलिस ने बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। फिर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 2 बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया, उनके पास से 2 पिस्टल मिली है।

यह भी पढ़ें-

सत्ता परिवर्तन के बाद दंगे भड़काने वाले अनुज चौधरी जाएंगे जेल, योगी का करेंगे इलाज, राम गोपाल यादव का बड़ा दावा!

Tags

bihar news