Inkhabar
  • होम
  • बिहार
  • ‘इन्होने कानून व्यवस्था का अंतिम संस्कार किया’,बिहार चुनाव से पहले लालू का नीतीश-BJP पर जोरदार आक्रमण

‘इन्होने कानून व्यवस्था का अंतिम संस्कार किया’,बिहार चुनाव से पहले लालू का नीतीश-BJP पर जोरदार आक्रमण

Bihar Chunav: बिहार चुनाव से पहले ही पार्टियों के बीच घमासान मचना शुरू हो गया है। जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही वैसे राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगी हैं, वहीँ अब इस बीच, आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव […]

lalu yadav
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2025 09:59:34 IST

Bihar Chunav: बिहार चुनाव से पहले ही पार्टियों के बीच घमासान मचना शुरू हो गया है। जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही वैसे राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगी हैं, वहीँ अब इस बीच, आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त निशाना साहड़ा है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार और बीजेपी ने कानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है।

सामने आया राजा-सोनम का Wedding Card, लाल जोड़े में भी बना रही थी पति की हत्या का प्लान? वीडियो देख खुद ही लगा लेंगे अंदाजा

लालू ने साधा निशाना

दरअसल बिहार चुनाव के मद्देनजर, लालू यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, इस ट्वीट में लिखा गया कि, नीतीश बताएं कि शाम 5 बजे से पहले घर में घुसकर कितनी हत्याएं हो रही हैं? क्या नीतीश जानते, पहचानते और समझते हैं कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार उनके राज में 65,000 हत्याएं हुई हैं? नीतीश-भाजपा ने कानून-व्यवस्था को न केवल ध्वस्त किया है, बल्कि उसका दाह संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और आलसी पुलिस पहले कभी नहीं रही।

अपराध अपने चरम पर

वहीं, बिहार की राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों ने दो अज्ञात बाइक सवारों की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना मझौली-सिंघाड़ा रोड पर हुई। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। इसके अलावा सोमवार को एक रिटायर्ड नर्स और उनकी बेटी की हत्या कर दी गई थी।

अपने पुराने FASTag खाते को कैसे निष्क्रिय करें और पूरा रिफ़ंड प्राप्त करें – एक व्यापक गाइड