Inkhabar
  • होम
  • बिहार
  • प्रशांत ने तेजस्वी-नीतीश को पटखनी देने वाला बनाया प्लान, टॉप 10 एजेंडा…

प्रशांत ने तेजस्वी-नीतीश को पटखनी देने वाला बनाया प्लान, टॉप 10 एजेंडा…

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Prashant Kishor
inkhbar News
  • Last Updated: December 15, 2024 21:43:48 IST

नई दिल्ली : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने संविधान, लोगो, झंडा और प्रचार समिति पर अपनी स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा, 2025 में होने वाले चुनावों में जीत के लिए पार्टी ने एक ठोस तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में जन सुराज राज्य कोर कमिटी की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उन्हें पारित किया गया।

2025 विधानसभा चुनाव की है तैयारी

बैठक में पार्टी के नेताओं ने 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी कार्ययोजना तय की और संविधान, झंडा, प्रचार समिति जैसी बुनियादी बातों पर विचार-विमर्श किया। 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज अभियान के राजनीतिक दल में बदलने के बाद राज्य की 125 सदस्यीय कोर कमिटी की घोषणा की गई थी और आज 15 दिसंबर को पटना में आयोजित इस बैठक में पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती, कोर कमिटी के सदस्य और जिला प्रमुख मौजूद थे।

टॉप 10 एजेंडा

बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और जन सुराज के विचारों को जनता तक पहुंचाने के लिए कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें 10 एजेंडा के बारे बताया गया.

1. 125 सदस्यीय कोर कमिटी से 25 सदस्यीय कार्यकारिणी परिषद का गठन।

2. संगठनात्मक चुनाव और नामांकन प्रक्रिया का निर्धारण।

3. प्रदेश स्तर पर 10 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 प्रवक्ता और 5 सचिव का चयन।

4. जन सुराज के झंडे और लोगो पर सहमति।

5. जन सुराज के संविधान पर चर्चा।

6. 11 सदस्यीय प्रचार समिति, विधानसभा प्रभारियों और जिला पर्यवेक्षकों का चयन।

7. जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर 24 जनवरी को विशेष कार्यक्रम।

8. प्रखंड स्तर पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच 2500 से अधिक जन सुराज संवाद कार्यक्रम।

9. युवाओं के नेतृत्व में राज्यव्यापी बाइक यात्रा।

10. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया पर विचार।

 

बैठक में सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई और सर्वसम्मति से उन्हें पारित किया गया।

Read Also : बिहार में सरकारी टीचर की पहले पिटाई, फिर कराई पकड़ौआ शादी