Inkhabar
  • होम
  • बिहार
  • किशोर कुणाल को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर उठा सवाल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कही बड़ी बात

किशोर कुणाल को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर उठा सवाल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कही बड़ी बात

बिहार में आचार्य किशोर कुणाल के परिवार के बाद अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी उन्हें भारत रत्न नहीं दिए जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न दिया जाना चाहिए था. किशोर कुणाल को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने यह बयान दिया.

Union Minister Jitan Ram Manjhi
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2025 17:14:01 IST

पटना: बिहार में आचार्य किशोर कुणाल के परिवार के बाद अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी उन्हें भारत रत्न नहीं दिए जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न दिया जाना चाहिए था. किशोर कुणाल को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि किशोर कुणाल को भारत रत्न दिया जाना चाहिए.

इससे पहले किशोर कुणाल के परिवार ने भी सवाल उठाए थे. कद और योगदान को देखते हुए पद्मश्री पुरस्कार छोटा माना जा रहा है. वहीं जीतन राम मांझी ने भी दशरथ मांझी और नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग की है.

पद्मश्री को माना छोटा पुरस्कार

इससे पहले किशोर कुणाल के परिवार ने भी सवाल उठाए थे। उनके कद और योगदान को देखते हुए पद्मश्री पुरस्कार को छोटा माना जा रहा है। वहीं जीतन राम मांझी ने दशरथ मांझी और नीतीश कुमार को भी भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने 13 जनवरी को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा था कि ‘हम आचार्य किशोर कुणाल को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल अयोध्या मामले के समाधान के लिए विशेष अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। जीतन राम मांझी ने पत्र में लिखा था कि आईपीएस अधिकारी होने के साथ-साथ आचार्य किशोर कुणाल ने धार्मिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा महावीर कैंसर संस्थान की स्थापना की गई, जहां गरीब और वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। वे एक शानदार आईपीएस अधिकारी, समाजसेवी और धार्मिक क्षेत्र के प्रेरणास्रोत थे। उनका योगदान हमेशा हमारी यादों में रहेगा।

किशोर कुणाल का 29 दिसंबर को निधन हो गया

बता दें कि रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का 29 दिसंबर को निधन हो गया था। उन्होंने पटना के महावीर कैंसर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (BSBRT) के प्रमुख थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने महावीर वात्सल्य अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद अब उनके योगदान को देखते हुए HAM पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत उनके परिवार ने भी भारत रत्न की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें :-

किशोर कुणाल को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर उठा सवाल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कही बड़ी बात

संगम में डुबकी लगाकर पावन हुए अखिलेश, कहा- CM का बुलडोजर किसके पास रहेगा ?

Republic Day 2025 : गजब है PM मोदी का साफा कलेक्शन, इस बार लाल-पीली पगड़ी ने खींचा सबका अटेंशन

कर्तव्य पथ पर भीष्म टैंक ने भरी हुंकार, गरजे ब्रह्मोस-रफाल

Tags