Inkhabar
  • होम
  • बिहार
  • पत्थर मारा…दांत से काटा, दरभंगा में आरोपी की गिरफ्तारी पर दबंगों का हमला

पत्थर मारा…दांत से काटा, दरभंगा में आरोपी की गिरफ्तारी पर दबंगों का हमला

बिहार के दरभंगा में शनिवार को दहेज उत्पीड़न के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर दांत से काट लिया।

stone pelting in bengal
inkhbar News
  • Last Updated: January 4, 2025 15:47:48 IST

पटना : बिहार के दरभंगा में शनिवार को दहेज उत्पीड़न के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर दांत से काट लिया। जानकारी सामने आ रही है कि इस हमले में एसएचओ घायल हो गए हैं।

पुलिसकर्मी घायल

बताया जा रहा है कि दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस की टीम एनबीडब्लू तामील कराने समस्तीपुर कोर्ट गई थी। जब पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया तो बदमाशों ने लहेरियासराय थाने की पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने का भी प्रयास किया गया। इस हमले में दो सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल घायल हो गए।

CCTV फुटेज से पहचान जारी

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। SSP ने बताया कि लहेरियासराय थाने की पुलिस ने समस्तीपुर फैमिली कोर्ट द्वारा जारी नोटिस के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। CCTV फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान की जा रही है।

बच्चों को उकसाया गया

एसएसपी ने बताया कि छोटे बच्चों को भी उकसाकर पथराव कराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दो वारंटियों के साथ कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :-

प्रशांत किशोर ने चुनाव के लिए चली चाल, कर डाला ऐसा काम हो सकती है वाहवाही, नीतीश-तेजस्वी का पलड़ा भारी