Inkhabar
  • होम
  • बिहार
  • बिहार में जल्द शुरू होगी पहली पैसेंजर वंदे भारत ट्रेन, जानें क्या होगा रूट?

बिहार में जल्द शुरू होगी पहली पैसेंजर वंदे भारत ट्रेन, जानें क्या होगा रूट?

बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य को पहली पैसेंजर वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है, जिससे लोकल सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी और ठंड से राहत मिलेगी। अश्विनी वैष्णव के अनुसार, बिहार में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 90 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।

Vande Bharat train , Bihar, Passenger Train
inkhbar News
  • Last Updated: February 4, 2025 11:38:28 IST

पटना: बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य को पहली पैसेंजर वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है, जिससे लोकल सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी और ठंड से राहत मिलेगी। इसके अलावा, बिहार में पहले चरण में चार नमो भारत ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि फिलहाल 12 वंदे भारत ट्रेनें बिहार में संचालित हो रही हैं, जो राज्य के 15 जिलों से होकर गुजरती हैं। उन्होंने बताया कि नई पैसेंजर वंदे भारत ट्रेन से 300 से 500 किमी तक का सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे कम दूरी के शहरों में आने-जाने के लिए यात्रियों को राहत मिलेगी।

90 हजार करोड़ रुपये का निवेश

अश्विनी वैष्णव के अनुसार, बिहार में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 90 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। राज्य में जल्द ही स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन भी शुरू होगा। इस ट्रेन में 6 एसी कोच और 10 जनरल कोच होंगे और यह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है।

बिहार में शुरू होगी नमो भारत ट्रेन

रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत की सफलता के बाद अब बिहार में नमो भारत ट्रेन भी शुरू की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट 2025-26 में भारतीय रेलवे के लिए रिकॉर्ड 2,52,200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बता दें बिहार में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ ट्रेन सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार 1783 किमी रेलवे ट्रैक पर कवच सिस्टम लगाने का काम कर रही है। रेलवे मंत्री ने बताया कि 2014 से अब तक बिहार में 1832 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जा चुकी है, जो मलेशिया के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है।

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले बदला दिल्ली मेट्रो समय, DMRC ने दी बड़ी अपडेट