प्रयागराज: उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की फायरिंग कर हत्या कर दी गई है। बता दें, प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों को चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था। यहां पर दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने कहा कि जब दोनों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों को हमलावरों ने बेहद ही नज़दीक से गोली मारी है। इसके बाद अतीक और अशरफ अहमद की मौत हो गई। इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। पुलिस ने हत्याकांड में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमलावरों को थाने लेकर जाया गया है।

 

सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना

यूपी के पूर्व CM और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अपराध चरम पर है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जब पुलिस सुरक्षा घेरे के बीच खुलेआम गोलीबारी कर किसी की जान ली जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? इससे तो आम लोगों में डर का माहौल बन रहा है, ऐसा लग रहा है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।

यह कानून, संविधान की हत्या – AIMIM

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अदालत, कानून, संविधान की हत्या है। सभी अदालतें बंद कर देनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश