Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा में 11 वाहन आपस में टकराए, 4 लोग घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा में 11 वाहन आपस में टकराए, 4 लोग घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के खोपोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर आज गुरुवार (27 अप्रैल) को एक के बाद एक 7 गाड़ियां आपस में टकराई है। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अब तक किसी के भी मरने की खबर […]

Maharashtra Road Accident
inkhbar News
  • Last Updated: April 27, 2023 14:14:47 IST

मुंबई: महाराष्ट्र के खोपोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर आज गुरुवार (27 अप्रैल) को एक के बाद एक 7 गाड़ियां आपस में टकराई है। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अब तक किसी के भी मरने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं इस भयानक घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ गाड़ियां और ट्रक आपस में टकराते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं एक एसयूवी को कार के ऊपर चढ़ते देखा जा रहा है।

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

इस भयानक हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस की इसकी जानकारी दी गई। वहीं फिर पुलिस की टीम के पहुंचने के साथ-साथ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल, घायल लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से कई लोगों की हालत बेहद नाजुक है। बता दें कि इस भयानक टक्कर में 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराई सात गाड़ियां

एक वाहन की लापरवाही से हुआ ये हादसा

खबर के मुताबिक मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिसके बाद उसके पीछे चल रहे सभी वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और वो सब आपस में टकरा गए। वहीं पुलिस इस बात की सूचना हासिल करने का प्रयास कर रही है कि आखिर उस कार के चालक ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के बीचो-बीच ब्रेक क्यों लगाया था। बताया जा रहा है कि यह घटना एक्सप्रेस वे के मुंबई जाने वाली लेन पर खोपोली निकास के नजदीक हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल, हादसे की वजह मुंबई की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है।

यह भी पढ़े : 

KKBKKJ : दूसरे दिन सलमान खान की फिल्म ने पकड़ी तेज रफ़्तार, वीकेंड पर कर सकती है धमाल

Raghav-Parineeti: परिणीति संग रिश्ते को लेकर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी!, कहा- आगे और जश्न मनाने के कई मौके मिलेंगे