Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • 2 साल में देशभर से 13 लाख महिलाएं हुई लापता, मध्य प्रदेश में दर्ज हुए सबसे ज्यादा मामले

2 साल में देशभर से 13 लाख महिलाएं हुई लापता, मध्य प्रदेश में दर्ज हुए सबसे ज्यादा मामले

नई दिल्ली। पिछले 3 सालों में देश से लगभग 13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए है। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में दी। पहले नंबर पर मध्य प्रदेश गृह मंत्रालय द्वारा संसद में उपलब्ध कराए गए डेटा के अनुसार […]

2 साल में देशभर से 13 लाख महिलाएं हुई लापता, मध्य प्रदेश में दर्ज हुए सबसे ज्यादा मामले
inkhbar News
  • Last Updated: July 31, 2023 17:52:36 IST

नई दिल्ली। पिछले 3 सालों में देश से लगभग 13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए है। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में दी।

पहले नंबर पर मध्य प्रदेश

गृह मंत्रालय द्वारा संसद में उपलब्ध कराए गए डेटा के अनुसार देशभर में 2019 से 2021 के बीच 18 साल से ज्यादा उम्र  की करीब 10 लाख 61 हजार 648 महिलाएं और  2 लाख 51 हजार 430 नाबालिग लड़कियां लापता हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 1,60,180 महिलाएं और 38 हजार 324 नाबालिग लड़कियों के मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके बाद पश्चिम बंगाल में 1,56, 905 महिलाएं और 36 हजार 606 नाबालिग लड़कियां, वहीं महाराष्ट्र में 1 लाख 78 हजार 400 महिलाएं और 13 हजार नाबालिग लड़कियां लापता हुई हैं। इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली में 61 हजार 54 महिलाएं और 22 हजार 919 नाबालिग लड़कियां लापता हुई है। इसके बाद जम्मू कश्मीर से 8617 महिलाएं और 1148 नाबालिग लड़कियां लापता हुई हैं।

महिला सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदम

महिलाओं के लापता होने के आंकड़ों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर सरकार ने सदन में कहा कि हमारी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है। सरकार ने क्रिमिनल लॉ एक्ट 2013 के अलावा यौन हिंसा से जुड़े कानूनों को  सख्त करने का काम किया है। इसके अलावा पूरे देश में महिलाओं के लिए इमरजेंसी नंबर 112 को भी लॉन्च किया गया है।

Manipur violence: वायरल वीडियो एकमात्र उदाहरण नहीं, मणिपुर हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ?

हरियाणा: नूंह में 2 समुदायों के बीच टकराव, पुलिस ने की फायरिंग, दोनों तरफ से पत्थरबाजी