Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • 15 मिनट और फिर तय हो जाएगा NDA या INDIA किसपर कौन भारी? आज होगा फैसला

15 मिनट और फिर तय हो जाएगा NDA या INDIA किसपर कौन भारी? आज होगा फैसला

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% वोटिंग हुई तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। झारखंड में मुख्य मुकाबला NDA (भाजपा-एजेएसयू) और INDIA गठबंधन (झामुमो-कांग्रेस) के बीच है।

Assembly Election Results 2024
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2024 07:46:41 IST

Maharashtra and Jharkhand Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी सरकार बनेगी वो थोड़ी देर में सामने आ जायेगा। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है। वहीं झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 42 सीटों की आवश्यकता है।

सोरेन जीतेंगे बाजी?

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% वोटिंग हुई तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। झारखंड में मुख्य मुकाबला NDA (भाजपा-एजेएसयू) और INDIA गठबंधन (झामुमो-कांग्रेस) के बीच है।

फडणवीस या उद्धव कौन मारेगा मैदान

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में पिछले 3 दशक में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे, जो कि इस बार 65.11% हुई। राज्य में कुल 158 दल मैदान में थे। इसमें 6 बड़ी पार्टियां दो हिस्से में बंटकर चुनाव लड़ रही थी। बीजेपी की अगुआई में शिवसेना( शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी चुनाव लड़ रही है। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी बनकर चुनावी मैदान में है।