Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Lucknow: इकाना स्टेडियम से 5 सट्टेबाज हुए गिरफ्तार, ऐसे करते थे खेला

Lucknow: इकाना स्टेडियम से 5 सट्टेबाज हुए गिरफ्तार, ऐसे करते थे खेला

Lucknow। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बैठकर आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें, ये सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। इसके अलावा ये लोग दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है ये सभी लोग मुंबई इंडियंस और लखनऊ के बीच […]

Lucknow
inkhbar News
  • Last Updated: May 18, 2023 10:40:18 IST

Lucknow। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बैठकर आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें, ये सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। इसके अलावा ये लोग दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है ये सभी लोग मुंबई इंडियंस और लखनऊ के बीच खेले जा रहे मैच के लिए हरियाणा से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आकर यहां सट्टा खेल रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें, सट्टा लगाने वाले आरोपियों में रोहित शिवाज, पारस मग्गू, सुमित दहिया, आनंद स्वामी और श्रेयश ब्लसरा शामिल है। एडीसीपी साउथ जोन शशांक सिंह के मुताबिक 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है, जो कि ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे।

ऐसे होता था खेला

गिरफ्तारियों को लेकर साउथ जोन के एडीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि, ये सभी लोग ऑनलाइन देखे जाने वाले और स्टेडियम के खेल के बीच में आने वाले 1 गेंद के अंतर का फायदा उठाते थे। शशांक ने बताया कि जब पांचवी बॉल फेंकी जाती थी तो ऑनलाइन पर चौथी बॉल का खेल दिखाया जाता है। इसका ये सब लोग फायदा उठाते थे। जहां मैच होते थे, वहां ये लोग जाकर स्टेडियम से सट्टा लगाते थे। ये लोग पहले ही अहमदाबाद, दिल्ली और मुंबई में हुए मैचों पर सट्टा लगा चुके हैं, और आखिरी बार इन्होंने इकाना स्टेडियम में सट्टा लगाया था।