Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • AAP National party: केजरीवाल ने सिसोदिया को किया याद, कहा – राष्ट्र विरोधी ताकतें कर रही पार्टी का विरोध

AAP National party: केजरीवाल ने सिसोदिया को किया याद, कहा – राष्ट्र विरोधी ताकतें कर रही पार्टी का विरोध

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हुई है। इस दौरान जश्न में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आज आम आदमी पार्टी […]

केजरीवाल
inkhbar News
  • Last Updated: April 11, 2023 13:04:10 IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हुई है। इस दौरान जश्न में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आज आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। इसके लिए मैं सबसे पहले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, हमारे वोटरों और आलोचकों को भी बधाई देता हूं। इस दौरान केजरीवाल ने अपने संबोधन में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी याद  किया।

मनीष सिसोदिया को किया याद

इस दौरान मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, आज खुशी के मौके पर मनीष जी और जैन साहब की काफी ज्यादा याद आ रही हैं। अगर वे होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते, लेकिन वे संघर्ष कर रहे है। मनीष जी देश की जनता के लिए, दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहे है।

अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि, मनीष जी को जेल में डाल दिया मैं पूछना चाहता हूं उनका कसूर क्या है ? उन्होंने दिल्ली के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में काम किया इस कारण उन्हें जेल में डाल दिया गया। मैं कल ही दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में गया था, वहां बच्चे अंग्रेजी पढ़ रहे थे, जर्मन पढ़ रहे थे। ये सब मनीष जी के कारण हो पाया है। गरीब के बच्चों को आज के समय में अच्छी शिक्षा दी जा रही है। लेकिन कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें आम आदमी पार्टी का विरोध कर रही हैं। ये कुछ देश विरोधी ताकतें और शिक्षा विरोधी लोग है जो हमें काम नहीं करने दे रहे है। बता दें, आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों में जेल में बंद है।

चुनाव आयोग ने दिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

बता दें, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को चार राज्यों – दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया है। वहीं चुनाव आयोग ने तीनों दलों टीएमसी, सीपीआई और एनसीपी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। मामले पर चुनाव आयोग ने कहा कि  इन तीनों दलों को 2 लोकसभा चुनाव और 21 राज्य विधानसभा चुनावों में मौका दिया गया था लेकिन ये पार्टियां उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसके कारण इन पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापल ले लिया गया।