Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश के लिए किया खास पोस्ट, जानें क्या कहा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश के लिए किया खास पोस्ट, जानें क्या कहा

भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें गुकेश के पिता कहते नजर आ रहे हैं, "बलिदान एक बड़ा शब्द है।

Actress Anushka Sharma, world chess champion D Gukesh
inkhbar News
  • Last Updated: December 16, 2024 09:55:29 IST

मुंबई: भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। गुकेश ने निर्णायक गेम 14 में गत चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके पिता डॉ. रजनीकांत ने अपने त्याग और फैसलों को लेकर बात की, जिसकी सराहना एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी की है।

अनुष्का ने क्या कहा

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें गुकेश के पिता कहते नजर आ रहे हैं, “बलिदान एक बड़ा शब्द है। यदि बच्चे किसी चीज में प्रतिभाशाली हैं तो उन्हें समर्थन देना माता-पिता का कर्तव्य है। जब गुकेश ने शुरुआती दौर में शतरंज खेलना शुरू किया, तब मैं अपने करियर और पेशे पर ध्यान दे सकता था, लेकिन मैंने वीकेंड्स पर उसे टूर्नामेंट ले जाने का सोचा। जब उसने अपनी रेटिंग और ताकत बढ़ाई, तो हमें विदेशों में टूर्नामेंट में भाग लेना पड़ा। तब हमने निर्णय लिया कि मैं उसके साथ यात्रा करूंगा और मेरी पत्नी परिवार को आर्थिक रूप से सपोर्ट करेंगी। यह हमारे लिए एक सामान्य बात थी, कोई भी माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसा करेंगे।” वहीं इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने सही करते हुए लिखा, “एक चैंपियन माता-पिता के खूबसूरत शब्द।”

Inkhabar

देश का नाम रोशन

अनुष्का शर्मा खेलों के प्रति अपनी रुचि के लिए जानी जाती हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने के बाद वह खेलों से जुड़ी गतिविधियों में अक्सर भाग लेती हैं। अनुष्का कई बार क्रिकेट खेलते हुए नजर आती हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे जुड़े वीडियो भी साझा करती हैं। बता दें गुकेश की इस उपलब्धि ने देश का नाम रोशन किया है. वहीं अनुष्का समेत कई हस्तियों ने गुकेश और उनके परिवार की इस जर्नी की सराहना की है।

ये भी पढ़ें: सिंगर गुरु रंधावा ने किसानों के लिए की सरकार से गुज़ारिश, कहा- उनकी बात सुने