Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • केजरीवाल पर अजय माकन का बड़ा आरोप, 45 नहीं 171 करोड़ रुपए बंगले के लिए हुए थे खर्च

केजरीवाल पर अजय माकन का बड़ा आरोप, 45 नहीं 171 करोड़ रुपए बंगले के लिए हुए थे खर्च

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता अजय माकन ने रविवार को दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले को बनाने में 45 करोड़ नहीं बल्कि तीन गुणा ज्यादा राशि यानी 171 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसके अलावा अजय माकन ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के घर को विस्तार देने के […]

अजय माकन
inkhbar News
  • Last Updated: May 8, 2023 12:20:56 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता अजय माकन ने रविवार को दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले को बनाने में 45 करोड़ नहीं बल्कि तीन गुणा ज्यादा राशि यानी 171 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसके अलावा अजय माकन ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के घर को विस्तार देने के लिए जिन अधिकारियों के घरों को तोड़ा गया था। उनके लिए सरकार को अलग से फ्लैट खरीदने पड़े थे।

अजय माकन ने क्या कहा ?

अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता का 171 करोड़ रुपए का ये खर्च कोविड के समय में खर्च किया गया था। जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन के लिए तरस रहे थे, अस्पताल में बेड को लेने के लिए लोगों की लाइन लग गई थी। जब गरीब आदमी खाने की तलाश में था। तब मुख्यमंत्री अपना महल बना रहे थे। अजय माकन का दावा है कि इस निर्माणाधीन परिसर में 22 ऑफिसर्स के फ्लैट हैं, जिन्हें तोड़कर खाली कराया गया है। जिसकी भरपाई करने के लिए सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में करीब 126 करोड़ के 21 टाइप- 5 फ्लैट खरीदे हैं।

भाजपा ने लगाया था आरोप

बता दें, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल पर अपने सरकारी आवास को चमकाने के लिए 45 करोड़ रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था। भाजपा ने कहा था कि केजरीवाल ने अपने बंगले को सजाने के लिए लाखों रुपए के पर्दे और करोड़ों रुपए के विदेशी टाइल्स लगाए थे।

इसके अलावा केजरीवाल ने 11.30 करोड़ रुपए इंटीरियर डिजाइनिंग, 6.02 करोड़ रुपए पत्थर और मार्बल, 1 करोड़ रुपए इंटीरियर कंसल्टेंसी, 2.58 करोड़ रुपए बिजली फिटिंग, 1.41 करोड़ रुपए वार्डरोब और एक्स्ट्रा लगने वाले एसेसरीज फिटिंग, 1.1 करोड़ रुपए किचन उपकरणों और 2.85 करोड़ रुपए आग बुझाने के इंतजामों पर खर्च किए थे।