Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • 2024 में विपक्षी गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की भूमिका पर क्या बोले सपा प्रमुख ?

2024 में विपक्षी गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की भूमिका पर क्या बोले सपा प्रमुख ?

लखनऊ। 2024 के चुनावों से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय दल अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही समाजवादी पार्टी ने 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से कम से कम 50 […]

अखिलेश यादव
inkhbar News
  • Last Updated: March 19, 2023 08:48:57 IST

लखनऊ। 2024 के चुनावों से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय दल अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही समाजवादी पार्टी ने 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से कम से कम 50 पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। बता दें, भाजपा देश में दो बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बना चुकी है। पिछले लोकसभा चुनावों में देश की तमाम पार्टियों ने एक साथ भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी लेकिन उनको सफलता हासिल नहीं हुई थी।

कांग्रेस की भूमिका पर क्या बोले सपा प्रमुख

इससे पहले अखिलेश यादव ने कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। वहीं कांग्रेस की भूमिका पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सबसे पुरानी पार्टी को तय करना होगा कि उसको क्या करना है, उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दल हैं जो भाजपा से लड़ रहे हैं इनमें से कई पार्टियों ने अपनी सरकार भी बनाई है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में भाजपा की तुलना में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है। लेकिन क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा के खिलाफ लगातार लड़ रही हैं और मुझे उम्मीद है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें सफलता भी मिलेगी।

विपक्षी मोर्चा बनाने का प्रयास

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन और मोर्चा बनाने का प्रयास जारी है। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गठबंधन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में, एक विपक्षी गठबंधन आकार लेगा, जो भाजपा के खिलाफ लड़ेगा।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे किए। साथ ही अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यूपी में सपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, इसके अलावा अमेठी में हमारे कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सवाल कर रहे हैं कि उनके लिए कौन लड़ेगा ?