Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • अमित शाह ने राहुल की अमेरिका यात्रा पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

अमित शाह ने राहुल की अमेरिका यात्रा पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर कस्बे में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा की गई आलोचनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने राहुल को अपने पूर्वजों से सीखने की सलाह दी […]

अमित शाह ने राहुल की अमेरिका यात्रा पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2023 15:41:41 IST

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर कस्बे में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा की गई आलोचनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने राहुल को अपने पूर्वजों से सीखने की सलाह दी है।

अमित शाह ने कहा कि किसी भी देशभक्त व्यक्ति को भारत के भीतर देश की राजनीति पर चर्चा करनी चाहिए ना कि विदेश में जाकर, इसके अलावा किसी भी पार्टी के नेता को विदेश जाकर देश की राजनीति पर चर्चा करना और देश की निंदा करना शोभा नहीं देता है। राहुल गांधी इस बार भी विदेश में जाकर अपने देश को नीचा दिखा कर आए है। राहुल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते, वह भारत का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हर विदेश यात्रा में वह अपनी गलतियों को दोहराते हैं।

विदेश मंत्री ने की थी टिप्पणी

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 8 जून को अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी (राहुल गांधी) आदत है कि जब वो बाहर जाते हैं तो वे देश की आलोचना करते हैं, हमारी राजनीति के बारे में टिप्पणी करते रहते हैं। दुनिया देख रही है कि जब भी देश में चुनाव होते हैं तो चुनाव में कभी एक पार्टी की जीत होती है, तो कभी दूसरी पार्टी की। अगर हमारे देश में लोकतंत्र नहीं है तो ऐसा परिवर्तन तो नहीं आना चाहिए था। एस जयशंकर ने कहा कि उनकी जो राय हो लेकिन हमें पता है कि 2024 के चुनावों का क्या नतीजा आने वाला है।