Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Amritpal Singh: अमृतपाल भगोड़ा घोषित, पंजाब पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

Amritpal Singh: अमृतपाल भगोड़ा घोषित, पंजाब पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

चंडीगढ़। खालिस्तानी समर्थक और कट्टरपंथी Amritpal Singh को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। इसके अलावा उसकी दो कारों को जब्त करने के साथ ही उसके गनरों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले पर जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक Amritpal Singh को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के […]

अमृतपाल सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: March 19, 2023 06:44:23 IST

चंडीगढ़। खालिस्तानी समर्थक और कट्टरपंथी Amritpal Singh को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। इसके अलावा उसकी दो कारों को जब्त करने के साथ ही उसके गनरों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले पर जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक Amritpal Singh को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। इसके अलावा Amritpal Singh के 78 समर्थकों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस के अनुसार Amritpal Singh के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जबकि कई अन्य खालिस्तान समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। बता दें, वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल अपने कुछ साथियों के साथ पुलिस द्वारा की गई दबिश के बाद भाग निकला था। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस को सात 12 बोर की राइफल, एक रिवाल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 कारतूस बरामद हुए हैं।

पंजाब में धारा 144 लागू

इसके अलावा पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पंजाब में रविवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। वहीं अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इसके अलावा हिमाचल और जम्मू कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को भी सील कर दिया गया है।

बता दें, पंजाब पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली थी कि अमृतपाल जालंधर की शाहकोट मलसियां रोड पर साथियों के साथ पहुंचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने मौके से संस्था के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच अमृतपाल वहां से भाग निकला था। उसके पीछे पुलिस की करीब 60 गाड़ियां लगीं थीं। पुलिस को पीछे देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ मोड़कर भगा ले गया। जालंधर और मोगा पुलिस उसके पीछे लग गई। कई किमी पीछा करने के बाद भी पुलिस उसे दबोच नहीं पाई।