Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Bathinda: मिलिट्री स्टेशन में एक और बड़ा हादसा, जवान के राइफल से चली गोली, मौके पर मौत

Bathinda: मिलिट्री स्टेशन में एक और बड़ा हादसा, जवान के राइफल से चली गोली, मौके पर मौत

चंडीगढ़। कल बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चार जवानों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब आज एक और बड़ी खबर सामने आई है। यहां दरअसल आज बठिंडा कैंट में सेना के एक जवान को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसके सर्विस हथियार से गोली चली। सर्विस […]

मिलिट्री स्टेशन में एक और बड़ा हादसा, जवान के राइफल से चली गोली, मौके पर मौत
inkhbar News
  • Last Updated: April 13, 2023 10:28:18 IST

चंडीगढ़। कल बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चार जवानों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब आज एक और बड़ी खबर सामने आई है। यहां दरअसल आज बठिंडा कैंट में सेना के एक जवान को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसके सर्विस हथियार से गोली चली।

सर्विस हथियार से गलती से चली गोली

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। भारतीय आर्मी ने इसको एक हादसा बताया है। सूत्रों के अनुसार ये हादसा हथियारों का रख-रखाव करते समय हुआ है। बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने इस बात की पुष्टि की है कि, बीती रात सेना के जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। ये हादसा इस लिए हुआ, क्योंकि उसके सर्विस हथियार से गलती से गोली चल गई।

कल हुई थी चार जवानों की मौत

बता दें, पंजाब के Bathinda military station के अंदर सुबह करीब 4 बजकर 35 मिनट में फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार चार सिविलियन लोग आर्मी की वर्दी पहन कर एक यूनिट से हथियार चोरी करने के मकसद से कैंट में घुसे थे। जिसके बाद मिलिट्री स्टेशन के अंदर संदिग्ध गतिविधियां देखी गई। इस पर जवानों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में चार लोगों को मौके पर ही ढेर कर दिया गया।