Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला करने वाला ASI गोपाल दास गिरफ्तार

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला करने वाला ASI गोपाल दास गिरफ्तार

झारसुगुड़ा। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला करने वाले ASI गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया गया है, बताया जा रहा है स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही  अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI गोपाल दास ने उनके ऊपर फायरिंग करना […]

नव किशोर दास
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2023 13:52:48 IST

झारसुगुड़ा। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला करने वाले ASI गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया गया है, बताया जा रहा है स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही  अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI गोपाल दास ने उनके ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। हालांकि गोपाल दास ने उनके ऊपर फायरिंग क्यों की इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

ASI गोपाल दास ने मंत्री नव किशोर पर करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की है। घटना के बाद नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना दोपहर करीब 12 बजे बृजराजनगर के पास गांधी चौक पर हुई है।

बता दें, नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2009 में दास को जीत हासिल हुई इसके बाद दास ने 2014 और 2019 में फिर से चुनाव जीत कर विधायक बने थे। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता के तौर पर जाना जाता है। इससे पहले नव किशोर दास उस समय खबरों की सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में 1 करोड़ रुपये की लागत के 1.7 किलोग्राम सोने के और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किया था।