Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • हमलावरों ने बेहद नजदीक से मारी गोलियां, मीडियाकर्मी बनकर आये थे, तुरंत किया सरेंडर

हमलावरों ने बेहद नजदीक से मारी गोलियां, मीडियाकर्मी बनकर आये थे, तुरंत किया सरेंडर

प्रयागराज : उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की फायरिंग कर हत्या कर दी गई है। बता दें, प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों को चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था। यहां पर दोनों पर […]

Atique Ahmed Murder: हमलावरों ने बेहद नज़दीक से तानी पिस्टल, वारदात के बाद किया सरेंडर
inkhbar News
  • Last Updated: April 15, 2023 23:27:03 IST

प्रयागराज : उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की फायरिंग कर हत्या कर दी गई है। बता दें, प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों को चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था। यहां पर दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने कहा कि जब दोनों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों को हमलावरों ने बेहद ही नज़दीक से गोली मारी है। इसके बाद अतीक और अशरफ अहमद की मौत हो गई। इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। पुलिस ने हत्याकांड में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमलावरों को थाने लेकर जाया गया है।