Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Delhi Mayor Election: दिल्ली पार्षद शपथ ग्रहण समारोह के बीच बागेश्वर धाम का लगा नारा

Delhi Mayor Election: दिल्ली पार्षद शपथ ग्रहण समारोह के बीच बागेश्वर धाम का लगा नारा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह है। सुबह 11 बजे शुरु हुए इस कार्यक्रम में अब तक 200 से ज्यादा पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर लिया है। इसी बीच नगर निगम के सदन में पार्षदों ने बागेश्वर धाम का नारा भी लगाया। राम किशोर शर्मा ने शपथ के बाद […]

Delhi Mayor Election
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2023 14:25:36 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह है। सुबह 11 बजे शुरु हुए इस कार्यक्रम में अब तक 200 से ज्यादा पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर लिया है। इसी बीच नगर निगम के सदन में पार्षदों ने बागेश्वर धाम का नारा भी लगाया।

राम किशोर शर्मा ने शपथ के बाद लगाया जयकारा

बता दें कि दिल्ली नगर-निगम के सदन में पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह चल रही है। यहां पर आज भी भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामें के बीच अचानक ही बागेश्वर धाम के नारे गूंज उठे। वार्ड नंबर 202 से चुने गए बीजेपी पार्षद राम किशोर शर्मा ने शपथ के बाद बागेश्वर धाम का जयकारा लगाया।