Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • America: कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में बड़ी घटना, दो लोगों को मारी गोली

America: कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में बड़ी घटना, दो लोगों को मारी गोली

नई दिल्ली। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर एक गुरुद्वारे में गोलीबारी की घटना हुई है। यहां पर दो लोगों को गोली मारने की घटना हुई है। गोली लगने से दो लोगों की मौत अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी में स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर […]

कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में बड़ी घटना, दो लोगों को मारी गोली
inkhbar News
  • Last Updated: March 27, 2023 09:14:52 IST

नई दिल्ली। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर एक गुरुद्वारे में गोलीबारी की घटना हुई है। यहां पर दो लोगों को गोली मारने की घटना हुई है।

गोली लगने से दो लोगों की मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी में स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर गोलीबारी हुई है। गुरुद्वारे में दो लोगों के ऊपर गोली चलाई गई है। गोली खाने के बाद दोनो पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई थी और बाद में उनकी मौत हो गई। बता दें कि जब गुरुद्वारे में गोली चली तो वहां पर मौजूद लोगों द्वारा इसका वीडियो भी बनाया गया है।

तीन जानने वालों के बीच हुई घटना

काउंटी के शेरिफ ऑफिस की तरफ से ये पुष्टि हुई है कि गोलीबारी की घटना तीन जानने वालों के बीच हुई है। फिलहाल जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि ये हेट क्राइम (नफरती अपराध) का केस नहीं है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।