Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Bihar Vidhan sabha: भ्रष्टाचार पर बीजेपी का हंगामा, कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

Bihar Vidhan sabha: भ्रष्टाचार पर बीजेपी का हंगामा, कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

Bihar Vidhan sabha, Inkhabar। बिहार विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों से भाजपा के विधायक लगातार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रहे है। आज कार्यवाही के शुरू होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने उप- मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे का मामला उठाया। उन्होंने कहा […]

Bihar Vidhan sabha: भ्रष्टाचार पर बीजेपी का हंगामा, कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
inkhbar News
  • Last Updated: July 12, 2023 13:01:51 IST

Bihar Vidhan sabha, Inkhabar। बिहार विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों से भाजपा के विधायक लगातार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रहे है। आज कार्यवाही के शुरू होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने उप- मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार मौन क्यों है ?

बीजेपी विधायकों ने किया हंगामा

इसके बाद प्रश्नोत्तर काल के दौरान भी भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ विधायक वेल में आकर कुर्सियां उठाने लगे। मार्शल ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की लेकिन इसके बाद कुछ विधायक कागजों को फाड़कर सदन में उड़ाने लगे। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी ने भाजापा विधायकों की इस हरकत को अशोभनीय बताते हुए सदन की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया। आज की कार्यवाही कुल 36 मिनट 20 सेकंड चली।

तेजस्वी यादव का मांग रहे इस्तीफा

बता दें, भाजपा लैंड फॉर जॉब मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव में आरोपी बनाए जाने के बाद से ही उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं भाजपा के लगाए गए आरोप पर तेजस्वी ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों को बिहार की जनता और राज्य के विकास की चिंता नहीं है। नियमानुसार सदन को चलने देना चाहिए, लेकिन उसे चलने नहीं दिया जा रहा है। जनता के मुद्दों से इन्हें कोई मतलब नहीं है।