Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • बीजेपी का भी एक विकेट गिरा, पूर्व विधायक अनिल झा AAP में हुए शामिल

बीजेपी का भी एक विकेट गिरा, पूर्व विधायक अनिल झा AAP में हुए शामिल

राजधानी दिल्ली की सियासत में हेरा-फेरी का खेल चल रहा है। जैसे ही खबर मिली कि आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, वैसे आप सरकार में कोहराम मच गया। इधर कैलाश गहलोत के इस्तीफे से बीजेपी झूमने ही लगी थी  कि उनको भी बड़ा झटका लग गया। भाजपा के पूर्व विधायक अनिल झा ने भाजपा को दामन छोड़ आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अनिल झा को पार्टी में शामिल करवाया। 

Anil Jha joins AAP
inkhbar News
  • Last Updated: November 17, 2024 14:27:22 IST
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की सियासत में हेरा-फेरी का खेल चल रहा है। जैसे ही खबर मिली कि आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, वैसे आप सरकार में कोहराम मच गया। इधर कैलाश गहलोत के इस्तीफे से बीजेपी झूमने ही लगी थी  कि उनको भी बड़ा झटका लग गया। भाजपा के पूर्व विधायक अनिल झा ने भाजपा को दामन छोड़ आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अनिल झा को पार्टी में शामिल करवाया।

अनिल झा ने क्या कहा

अनिल झा ने पार्टी में शामिल होने के मौके पर कहा, मेरा सौभाग्य है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सामाजिक न्याय के लिए जो काम किया है, मैं उनका और उनकी पार्टी का धन्यवाद करता हूं कि करीब 1600 झुग्गी बस्तियों में जहां पूर्वांचल के लोग रहते हैं, वहां लड़कियों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा मिल रही है। मैं 32 साल से पार्टी में हूं लेकिन अरविंद केजरीवाल जी से प्रभावित होकर आप में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने बहुत काम किया है।

केजरीवाल ने अनिल झा का स्वागत किया

अनिल झा के पार्टी में शामिल होने के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं अनिल झा का स्वागत करता हूं। उन्होंने पूर्वांचल समाज के लिए बहुत अच्छा काम किया है। जब उत्तर प्रदेश और बिहार में हमारे भाइयों को अच्छी शिक्षा और रोजगार नहीं मिलता तो वे दिल्ली आते हैं। जब वे दिल्ली में घर नहीं ले पाए तो झुग्गी बस्तियों में बस गए हैं, उनमें से ज्यादातर पूर्वांचल के हैं। भाजपा और कांग्रेस ने उन पर सिर्फ राजनीति की है।

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर क्या बोले?

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर कहा, दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले कई महीनों से उन पर ईडी और इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही थी। इससे साबित होता है कि बीजेपी हार गई है, इसलिए उन्होंने ईडी और सीबीआई की मदद ली।

ये भी पढ़ेंः- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, विधायकों के घर फूंके, अमित शाह महाराष्ट्र की रैलियां रद्द कर दिल्ली पहुंचे

इस राजा ने पक्षी द्वारा पत्ते में भेजा था अपना वीर्य, ऐसे हुआ भीष्म की सौतेली मां सत्यवती का जन्म