Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • हरियाणा चुनाव के बीच भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर ने की कांग्रेस में वापसी

हरियाणा चुनाव के बीच भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर ने की कांग्रेस में वापसी

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। बता दें कि 8 महीने पहले अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। 4 अप्रैल 2022 को […]

Ashok Tanwar
inkhbar News
  • Last Updated: October 3, 2024 15:06:15 IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। बता दें कि 8 महीने पहले अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। 4 अप्रैल 2022 को उन्होंने AAP जॉइन की थी लेकिन 22 महीने बाद पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद बीजेपी में शामिल हो गए और अब फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कुमारी सैलजा से मिली थी हार

अशोक तंवर इसी साल 20 जनवरी को बीजेपी में शामिल हुए थे। राहुल की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने भाजपा के लिए रैली को संबोधित किया था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में वो सिरसा सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे। कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने उन्हें 2.50 लाख से अधिक वोटों से हराया था।