Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • मोदी सरनेम पर भाजपा नेत्री का ट्वीट वायरल, कांग्रेस ने पूछा इन पर होगी कार्रवाई

मोदी सरनेम पर भाजपा नेत्री का ट्वीट वायरल, कांग्रेस ने पूछा इन पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली। मोदी सरनेम मामले को लेकर चले मुकदमे पर गुरुवार के दिन राहुल गांधी को दो साल की सजा के बाद कल उनकी लोकसभा सदस्यता को भी खत्म कर दिया गया। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी नोटिस में इसकी जानकारी दी गई है। नोटिस में लिखा गया है कि, सूरत की अदालत ने वर्ष 2019 […]

कांग्रेस
inkhbar News
  • Last Updated: March 25, 2023 10:49:41 IST

नई दिल्ली। मोदी सरनेम मामले को लेकर चले मुकदमे पर गुरुवार के दिन राहुल गांधी को दो साल की सजा के बाद कल उनकी लोकसभा सदस्यता को भी खत्म कर दिया गया। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी नोटिस में इसकी जानकारी दी गई है। नोटिस में लिखा गया है कि, सूरत की अदालत ने वर्ष 2019 के मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया है। मानहानि के मामले में अदालत ने राहुल गांधी को 2 वर्ष के लिए कारावास की सजा सुनाई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के बाद शुक्रवार को केरल की वायनाड संसदीय सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस बीच भाजपा की नेत्री खुशबू सुंदर का 2018 में किया ट्वीट सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा जिसमें वह मोदी सरनेम पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रही हैं।

कौन हैं खुशबू सुंदर ?

कलाकार से राजनीतिज्ञ बनीं खुशबू सुंदर का 2018 में किया गया ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। बता दें, खुशबू सुंदर ने यह ट्वीट 2018 में कांग्रेस पार्टी में रहते हुए किया था। फिलहाल खुशबू भाजपा में हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हैं। खुशबू सुंदर ने 2018 में एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की ही तरह मोदी सरनेम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो मोदी। हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है। मोदी का मतलब भ्रष्टाचार। लेट्स चेंज द मीनिंग ऑफ मोदी टू करप्शन सुट्स बेटर

कांग्रेस

कांग्रेस

कांग्रेस हुई आक्रामक

ट्वीट के वायरल होने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा पर हमला करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया और सवाल पूछा कि क्या अब  गुजरात के विधायक पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे, जो अब भाजपा में हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हैं।

मामले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि मोदी जी क्या आप खुशबू  पर भी मानहानि का मुकदमा मोदी नाम वाले अपने किसी शिष्य से दायर करवाएंगे? अब तो वह बीजेपी की सदस्य है, देखते हैं।