Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • दिल्ली की गद्दी जीतने के लिए भाजपा ने खेला बड़ा दांव, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2500

दिल्ली की गद्दी जीतने के लिए भाजपा ने खेला बड़ा दांव, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2500

दिल्ली की हर महिलाओं को महिला समृद्धि के तहत 2500 रुपए मिलेंगे।

JP Nadda
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2025 15:01:27 IST

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की हर महिलाओं को महिला समृद्धि के तहत 2500 रुपए मिलेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी की सरकार आने पर आप की पुरानी योजनाओं जारी रहेंगी।

गर्भवती महिलाओं को 21 हजार

जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र का पहला भाग जारी करते हुए कहा कि महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी मिलेगी। साथ ही होली-दिवाली के अवसर पर उन्हें एक सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये मिलेंगे। सीनियर सिटीजन 60-70 साल वालों को पेंशन 2000 से 2500 कर दी जाएगी। 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, विधवाओं और दिव्यांगों को अब 3 हजार रुपए मिलेगा।

पांच फरवरी को सभी सीटों होगी वोटिंग

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। 2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

2020 में क्या था हाल?

2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

फंस गई सैफ की नौकरानी! करीना के घर की सीढ़ियों पर कपड़े क्यों पहन रहा था हमलावर, पुलिस भी हैरान