Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • भाजपा 70 विधानसभा क्षेत्रों में केजरीवाल सरकार के खिलाफ करेगी होलिका दहन

भाजपा 70 विधानसभा क्षेत्रों में केजरीवाल सरकार के खिलाफ करेगी होलिका दहन

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी आज आप सरकार के कथित शराब घोटले और भ्रष्टाचार के खिलाफ आज होलिका दहन करेगी। बता दें, बीजेपी की ओर से दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में यह होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद इन सभी 70 जगहों पर आप सरकार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया […]

होलिका
inkhbar News
  • Last Updated: March 6, 2023 12:26:57 IST

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी आज आप सरकार के कथित शराब घोटले और भ्रष्टाचार के खिलाफ आज होलिका दहन करेगी। बता दें, बीजेपी की ओर से दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में यह होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद इन सभी 70 जगहों पर आप सरकार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस दौरान दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के बाहर प्रदर्शन में शामिल हो चुके है। बता दें, दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही बीजेपी ने आप पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

इससे पहले दिल्ली के बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया था कि सिसोदिया ने परिवार के नाम पर विक्टिम कार्ड खेलने की विफल कोशिश की है। अगर सभी अपराधी सहानुभूति लेने की कोशिश करते हैं तो न्याय नहीं किया जा सकता है। अगर सिसोदिया दोषी नहीं हैं, तो उन्हें देश के कानून पर विश्वास करना चाहिए, लेकिन अगर वह दोषी हैं तो उनको कोई भी चीज सजा से नहीं बचा सकती।

बता दें, दिल्ली बीजेपी के नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली जिन इलाकों में यह होलिका दहन कर रहे है। उनमें हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस, मेन रोड नारायणा शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन, चांदनी चौक, टाउन हॉल, पटेल नगर कलिंगा चौक, मालवीय नगर मेन मार्केट, महरौली कालूराम चौक शामिल है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में बीजेपी स्थानीय विधायक भी अपने क्षेत्र में प्रदर्शन करने के लिए शामिल होंगे।

Tags