Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Wrestler Protest: पहलवानों के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण सिंह ने कहा – हम सरकार को मजबूर कर देंगे

Wrestler Protest: पहलवानों के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण सिंह ने कहा – हम सरकार को मजबूर कर देंगे

लखनऊ। पहलवानों के आरोपों सहित पॉक्सो कानून के तहत एक मामले का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बहराइज में पॉक्सों एक्ट के कानून का दुरुपयोग होने की बात की है। उन्होंने कहा कि वह संतों के नेतृत्व में इस कानून […]

बृजभूषण सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: May 26, 2023 09:55:25 IST

लखनऊ। पहलवानों के आरोपों सहित पॉक्सो कानून के तहत एक मामले का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बहराइज में पॉक्सों एक्ट के कानून का दुरुपयोग होने की बात की है। उन्होंने कहा कि वह संतों के नेतृत्व में इस कानून को बदलने के लिए सरकार को मजबूर करेंगे।

बृजभूषण ने क्या कहा ?

सभा में बृजभूषण ने पॉक्सो कानून और उसके प्रावधानों का विरोध करते हुए कहा कि, इस कानून का बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है। उनका कहना था कि इस कानून का बच्चों, बुजुर्गां और संतों के खिलाफ दुरूपयोग हो रहा है तथा अधिकारी तक इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम संतों की अगुवाई में सरकार को इस कानून को बदलने के लिए मजबूर कर देंगे। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इनके पास मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है।

चुनाव लड़ना चाहते है पहलवान – बृजभूषण सिंह

बता दें, इससे पहले सांसद ने पहलवानों के धरने को लेकर बड़ा दावा करते हुए इसे कांग्रेस की मदद से चलने वाला धरना बताया था। उन्होंने कहा था कि ये लोग कांग्रेस की मदद से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बाकी खिलाड़ी इस समय प्रैक्टिस कर रहे हैं। वो लोग जंतर-मंतर पर धरना नहीं दे रहे हैं। ये कहां के खिलाड़ी हैं, इनका खेल हो चुका है। अब ये चुनाव लड़ेंगे, हुड्डा साहेब जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद।

5 जून को अयोध्या में करेंगे रैली

बता दें, बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले पहलवानों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा बृजभूषण पर एक मामला पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी दर्ज किया गया था। बृजभूषण शरण सिंह 5 जून को अयोध्या में संतों की रैली करने वाले है। जिसमें उन्होंने करीब 11 लाख संतों के पहुंचने का दावा किया है।