Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • शंभू बार्डर पर बवाल, प्रदर्शनकारी किसानों पर टियर गैस और पानी की बौछार, कई किसान घायल

शंभू बार्डर पर बवाल, प्रदर्शनकारी किसानों पर टियर गैस और पानी की बौछार, कई किसान घायल

शंभु बॉर्डर पर एक बार फिर पुलिस और किसान आमने सामने हैं। 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच करने के लिए अड़ा है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार कर दी है और आंसू गैस को गोल दागे हैं।   

Farmer Protest
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2024 12:54:09 IST

नई दिल्लीः   शंभु बॉर्डर पर एक बार फिर पुलिस और किसान आमने सामने हैं। शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ लेकिन शंभू बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक दिया। जब किसानों ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। कई किसान घायल हो गए हैं।

अंबाला में इंटरनेट बंद

प्रशासन ने कहा, “शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए अंबाला के डंगदेहरी, लेहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर (हीरा नगर, नरेश विहार), सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांवों में मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।”

किसान आंदोलन में शामिल हुए बजरंग पूनिया

पहलवान और कांग्रेस किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया शनिवार को किसानों का समर्थन करने शंभू बॉर्डर जाएंगे। शंभू बॉर्डर के लिए रवाना होते समय बजरंग पुनिया ने कहा, “शनिवार को जगजीत सिंह दल्लेवाल को भूख हड़ताल करते हुए 18 दिन हो गए हैं, लेकिन उसके बाद भी सरकार ने अभी तक उनकी बात नहीं सुनी है। इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए पूरे देश को विनम्रता के साथ एकजुट होना होगा। किसान 13 महीने और पिछले 10 महीने यानी कुल 23 महीने से एमएसपी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।”