Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • बागपत में मचा कोहराम! 65 फीट ऊंचे मंच से गिरे श्रद्धालुओं के खून से रंगी जमीन, ठेले से घायलों को अस्पताल लेकर भाग रहे लोग

बागपत में मचा कोहराम! 65 फीट ऊंचे मंच से गिरे श्रद्धालुओं के खून से रंगी जमीन, ठेले से घायलों को अस्पताल लेकर भाग रहे लोग

बागपत में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इस कारण कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरे और भगदड़ मच गई।

Baghpat
inkhbar News
  • Last Updated: January 28, 2025 11:18:29 IST

लखनऊ। यूपी के बागपत में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इस कारण कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरे और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है। स्थानीय लोग खून से लथपथ घायलों को ठेले से लेकर ही अस्पताल पहुंच रहे हैं।

ज्यादा वजन बना काल

यह खौफ़नाक हादसा बागपत शहर से 20 किमी दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 बजे के करीब हुई। महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाना था। इसके लिए 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया गया था। फिर जाकर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी गई थी। श्रद्धालु मंच तक पहुँचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से जा रहे थे। तभी ज्यादा वजन होने से मचान नीचे गिर गया। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। भगदड़ मच गई और 6 लोगों की जान चली गई।

जांच शुरू

घटना को लेकर बागपत की DM अस्मिता लाल ने कहा कि 5 लोगों की मृत्यु हुई है अस्पताल प्रशासन छठी मौत की पुष्टि की है। डीएम के मुताबिक 20 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे में जिन लोगों की जान चली गई है, उनके नाम तरसपाल (80), अमित (40), ऊषा (65), विनीत और कमलेश है। एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना को लेकर SP ने कहा कि यह कार्यक्रम 25 साल से हो रहा है। मंच कैसे बना था इसकी जांच शुरू कर दी है।

 

भारत में आई नई बीमारी ने मचाई तबाही, वेंटिलेटर पर मरीजों का हाल देखकर डॉक्टर हैरान, महंगे इलाज से महाराष्ट्र में हाहाकार

लखनऊ में 3 साल की बच्ची का रेप कर भाग रहा था युवक, योगी की पुलिस ने घेर लिया मजार, चलाई दनादन गोलियां

Tags