Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Chhota Rajan: तिहाड़ में बंद छोटा राजन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Chhota Rajan: तिहाड़ में बंद छोटा राजन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में भर्ती

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उसे दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है।

Chhota Rajan
inkhbar News
  • Last Updated: January 10, 2025 14:19:45 IST

नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उसे दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। तिहाड़ में सजा काट रहा राजन साइनस की समस्या से पीड़ित है। उसका ऑपरेशन हो सकता है। कुछ दिनों से उसकी तबीयत ख़राब चल रही थी, इसी वजह से उसे एम्स लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद उसकी सर्जरी हो सकती है।

दाऊद का था करीबी

छोटा राजन को साल 2015 में इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार करके भारत लाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि राजन को एम्स में भर्ती कराये जाने के बाद हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। छोटा राजन एक समय अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का काफी करीबी हुआ करता था। मुंबई बम विस्फोट और दंगों के बाद दोनों की राहें अलग हो गई थी।

मुंबई में चलता था सिक्का

छोटा राजन के हेल्थ को लेकर पहले भी कई समस्याएं रही है। ये पहली बार नहीं हुआ है कि उसे इलाज के लिए जेल से बाहर लाया गया हो। जेल प्रशासन का कहना है कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन की हालात पर नजर बनाये हुए है। एम्स में छोटा राजन की सर्जरी कब की जाएगी और यह कितनी गंभीर है, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मालूम हो कि छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे है। एक समय पर मुंबई में उसका सिक्का चलता था।

 

योगी का बड़ा ऐलान- महाकुंभ में मुसलमानों का करेंगे स्वागत लेकिन करना पड़ेगा यह काम

इस्लाम पैदा भी नहीं हुआ था! मौलानाओं ने डाली कुंभ पर नजर तो भड़क उठे साक्षी महाराज, प्रयागराज से भरी हुंकार

मेरठ हत्याकांडः गठरी बोरी और बेड में मिली पत्नी और बेटियों की लाशें, पत्थर काटने वाली मशीन से काटा पांचो का गला

Tags