Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • समुद्र में धू-धू कर जल रहा था चीन का जहाज, भारतीय नौसेनिक बचा रहे थे लोगों की जान, रोंगटे खड़े कर देगा Video

समुद्र में धू-धू कर जल रहा था चीन का जहाज, भारतीय नौसेनिक बचा रहे थे लोगों की जान, रोंगटे खड़े कर देगा Video

China Cargo Ship Fire Video: केरल के अझिक्कल तट से करीब 44 समुद्री मील दूर समुद्र में सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर शिप एमवी वान हाई 503 में भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट और आग की घटना के बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की तत्परता ने कई लोगों की जान बचाई। चीन ने इस बचाव […]

China Cargo Ship Fire Video
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2025 18:24:09 IST

China Cargo Ship Fire Video: केरल के अझिक्कल तट से करीब 44 समुद्री मील दूर समुद्र में सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर शिप एमवी वान हाई 503 में भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट और आग की घटना के बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की तत्परता ने कई लोगों की जान बचाई। चीन ने इस बचाव अभियान के लिए भारत का आभार जताया है।

जहाजों में लगी आग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। देखने से साफ पता चलता है कि यह आग भीषण थी जिसमें लोगों को बचा लेना आसान नहीं था लेकिन फिर भी भारतीय नेवी ने इस कार्य को आसानी से अंजाम दिया।

खबरों के मुताबिक 9 जून को कोलंबो से मुंबई पोर्ट जा रहे एमवी वान हाई 503 में अचानक डेक के नीचे विस्फोट हो गया। इसके बाद जहाज में आग लग गई। शिप पर 22 लोग सवार थे, जिनमें 14 चीनी के नागरिक थे, और 6 ताइवानी थे। इस हादसे में 4 लोग लापता हैं और 5 घायल बताए जा रहे हैं।

कैसे पहुंचाई गई मदद?

घटना के तुरंत बाद भारतीय तटरक्षक बल ने आईसीजीएस राजदूत (न्यू मैंगलोर से), आईसीजीएस अर्नवेश (कोच्चि से) और आईसीजीएस सचेत (अगाती से) को मौके पर भेजा। इसके अलावा, आईसीजीएस समुद्र प्रहरी और आईसीजीएस समर्थ को भी अग्निशमन और सीमा शीतलन के लिए भेजा गया था। तटरक्षक बल ने कहा कि एक आईसीजी विमान ने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और हवाई मार्ग से आपातकालीन सामग्री भी भेजी गई।

पता लोगों की तलाश में लगी हुई है भारतीय नौसेना

भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना की टीमें लापता लोगों की तलाश में लगी हुई हैं। इस दुर्घटना के कारण समुद्र में प्रदूषण फैलने का भी खतरा है, जिस पर नजर रखी जा रही है।

मीडिल ईस्ट से US के लिए आई बूरी खबर, ईरान ने परमाणु ऊर्जा के लिए इस देश से मिलाया हाथ…देखते रह गए ट्रंप और नेतन्याहू

भारत की मदद के बाद चीन ने आधिकारिक तौर पर आभार जताया। भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम भारतीय नौसेना और मुंबई तटरक्षक बल के त्वरित और पेशेवर बचाव अभियान के लिए आभारी हैं। हम आशा करते हैं कि खोज अभियान सफल होगा और घायल चालक दल के सदस्य शीघ्र ही ठीक हो जाएंगे।

पाकिस्तान के हमीमून कांड से दहले लोग, रेल की पटरियों पर मिला दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा, खुला मौत का राज

Tags